फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वामी ब्रह्मस्वरूप बने संतजसमिति के प्रदेश अध्यक्ष

स्वामी ब्रह्मस्वरूप बने संतजसमिति के प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वामी ब्रह्मस्वरूप बने संतजसमिति के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। संत मंदिर कोठी स्वामी दयालदास छुड़ानी धाम के संचालक अवधूत स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज को अखिल भारतीय संत समिति का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह निर्णय छुड़ानी धाम में संपन्न हुई अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में लिया गया है।

रविवार को संत समिति की एक बैठक जगतगुरू रामानंदाचार्य हंसराज की अध्यक्षता में छुड़ानी धाम में हुई। इस बैठक में कई बड़े साधु-संत मौजूद रहे। छुड़ानी धाम के संचालक अवधूत स्वामी ब्रह्मस्वरूप को मीटिंग में सर्वसम्मति से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। जबकि स्वामी सूर्यानंद सरस्वती को प्रदेश महामंत्री चुना गया है। इनके अलावा समिति के पूर्व अध्यक्ष धर्मदेव महाराज पटोदी वाले को हरियाणा प्रदेश संरक्षण बनाया गया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। साधु-संत समाज के हितों संबंधी कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। धर्म हित, मानव हित, संतहित और राष्ट्रीयहित के कार्य ही उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर कई महामंडलेश्वर संत भी मौजूद थे। अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्रानंद गिरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद, आसौदा धाम से स्वामी कल्याण देव, पंजाब से स्वामी कर्मदास, कलाहवड़ धाम से सोमप्रकाश भी बैठक में मौजूद रहे। तमाम साधु-संतजनों का छुड़ानी धाम की ओर से चौधरी रामफूल वकील और सवर्जजीत सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed