फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फीडरों का लाइन लॉस 50 फीसदी तक पहुंचा, निगम टीमों ने छापामारी कर 102 बिजली चोर पकड़े

फीडरों का लाइन लॉस 50 फीसदी तक पहुंचा, निगम टीमों ने छापामारी कर 102 बिजली चोर पकड़े

Mon, 27 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
फीडरों का लाइन लॉस 50 फीसदी तक पहुंचा, निगम टीमों ने छापामारी कर 102 बिजली चोर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर फीडरों के साथ जिले के अन्य फीडरों का लाइन लॉस पिछले कुछ माह की तुलना में ढाई गुना तक बढ़ गया है। गत मई माह तक शहरी फीडरों का लाइन लॉस महज 22 फीसदी तक था जो अब बढ़कर 50 तक पहुंच चुका है। इसके चलते निगम एक्सईएन ने जिले में छापमारी के लिए टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर 102 उपभोक्ताओं को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन पर निगम ने करीब 17 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। निगम अधिकारियों का तर्क है कि जुर्माना राशि जमा न कराने पर इनके खिलाफ रेवाड़ी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बिजली निगम ने शहर सहित पूरे जिले में घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामारी बिजली चोरों पर जुर्माना ठोका है। इस दौरान 102 बिजली चोरी के मामले पकड़े तो वहीं 12 मीटरों में गड़बड़ी की आशंका के चलते उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली ने बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा है। गांव शहरों में टीमों द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली लाइन लोस कम करने व चोरी पर रोक लगाने के लिए अब बिजली निगम ने एक बार से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले दिनों सरकार की ओर से बिजली कर्मचारियों का चोरी पकड़ने पर मिलने वाला इंसेन्टिव बंद कर दिए जाने पर छापामारी काफी कम हो गई थी। बिजली अधिकारी व कर्मचारी चोरी रोकने में कम रूचि लेने लगे थे। इस कारण जिले का लाइन लॉस काफी उपर चला गया। अब पिछले सप्ताह से बिजली निगम अधिकारियों ने एक बार से यह अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग टीमों को सौंपी जिम्मेदारी
जिले के बाढड़ा, दादरी, झोझू कलां और सांजरवास डिविजन के तहत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अपने अपने क्षेत्र में दिन के अलावा रात के समय भी छापामारी कर रही हैं। टीमों की और औचक उपभोक्ताओं के घर जाकर मीटर और तारों की जांच की जा रही है। खपत के अनुरूप लोड की भी जांच की जा रही है। उपभोक्ता की खपत से कम लोड पाए जाने पर भी मोटा जुर्माना ठोका जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं की वास्तव में बिजली खपत ज्यादा है और घर, दुकान व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान में बिजली उपकरण ज्यादा संख्या में लगे हुए हैं, रिकॉर्ड में बिजली बिल राशि काफी कम है ऐसे उपभोक्ताओं का भी टीमें पता लगा रही हैं।
एक सप्ताह से जारी छापमारी
बिजली निगम की इन टीमों ने एक सप्ताह के दौरान 102 बिजली चोरों को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह चोरी के मामले शहर के अलावा गांवों से भी पकड़े गए हैं। पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। टीमों ने मौके से बिजली चोरी के सुबूत के तौर पर फोटो भी लिए हैं। चोरी के इन मामलों में घरेलू व वाणिज्यिक मामले भी हैं। बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं को 72 घंटे के अंदर जुर्माना राशि का भुगतना करना पड़ेगा।


बिजली निगम लाइन लॉस कम नहीं होने देगा। बिजली चोरी बिलकुल नहीं होने दी जाएगी। 102 बिजली चोरों पर 17 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे बिजली की चोरी की बजाय बचत करें।
-ओमबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed