फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 दिन में अंडरपास बनाने की अधिकारिक घोषणा नहीं होने पर प्लेटफार्म निर्माण और रेल रोकने की दी चेतावनी

15 दिन में अंडरपास बनाने की अधिकारिक घोषणा नहीं होने पर प्लेटफार्म निर्माण और रेल रोकने की दी चेतावनी

Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
15 दिन में अंडरपास बनाने की अधिकारिक घोषणा नहीं होने पर प्लेटफार्म निर्माण और रेल रोकने की दी चेतावनी
15 दिन में अंडरपास बनाने की अधिकारिक घोषणा नहीं होने पर प्लेटफार्म निर्माण और रेल रोकने का किया एलान
विज्ञापन


चरखी दादरी। गांधी नगर अंडरपास मामला दोबारा से तूल पकड़ने लगा है। रविवार को विधायक राजदीप फौगाट की अध्यक्षता में गांधी नगर के लोगों ने बैठक कर प्रशासन और रेलवे विभाग को 15 दिन के अंदर अंडरपास बनाने की अधिकारिक घोषणा न करने पर प्लेटफार्म का रोकने तथा रेल रोको प्रदर्शन को दोहराने की चेतावनी दी है। पूर्व व वर्तमान पार्षदों की उपस्थिति में चली करीब एक घंटे बैठक में सर्वसम्मति से लोगों ने अंडरपास के लिए प्रस्तावित जगह पर सांकेतिक बोर्ड लगाने और अंडरपास की जगह छोड़कर प्लेटफार्म निर्माण कराने की मांग की है। बैठक के बाद मांगों को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।
गांधी नगर के अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित बैठक में विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बंद की गई सीसीआई फाटक पर अंडरपास बनाने की लोग पिछले करीब पांच सालों से लगातार मांग उठा रहे हैं। अब यह मांग पूरी होने की उम्मीद आस जगी थी लेकिन अंडरपास से पहले प्लेटफार्म निर्माण शुरू करवाकर लोगों को फिर भ्रम में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर स्टेशन पर नया प्लेटफार्म बनाया गया तो अंडरपास निर्माण के समय इसे दोबारा तोड़ना पड़ेगा। इससे आम जनता के पैसे की बर्बादी होगी। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म निर्माण शुरू होने से लोगों में डर है कि अंडरपास मसला फिर से खटाई में न पड़ जाए। इसलिए अब जिला प्रशासन व रेलवे विभाग को अधिकारिक तौर पर अंडरपास निर्माण की घोषणा कर देनी चाहिए। बैठक को पार्षद महेश गुप्ता, सुरेश ऐरन, बजरंग संतोखपुरिया, ओमप्रकाश चेतनपुरिया, राकेश भारद्वाज, ओमप्रकाश समसपुरिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

बैठक में अंडरपास निर्माण के लिए अधिकारिक तौर पर घोषणा करने, चयनित जगह पर अंडरपास निर्माण संबंधी सांकेतिक बोर्ड लगाने व प्लेटफार्म निर्माण कार्य में अंडरपास की जगह छोड़ने की मांगों पर सहमति बनी। बैठक के बाद विधायक की अगुवाई में पार्षद आनंद महराणा, पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लाम्बा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, पवन वशिष्ठ, रेखराज देवसरिया, आनंद कानेजर, देवेश बंसल, अशोक कुमार, राजेश सोनी, जयभगवान गुप्ता, वेदप्रकाश, अमरचंद, सुरेश, दयानंद, राजेश गोयल, अशोक शर्मा, नवीन कुमार, अमित कौशिक, शुभम, अनार सोनी, कैलाश चंद, संजय भारद्वाज, अर्जुन, रवि बंसल, अनुज पांडवानिया, प्रताप शर्मा, मोती गर्ग, टोनी, श्याम सुंदर, अशोक वेद, सचिन, संजय चाहर, शिव कुमार, धनराज, अरूण मित्तल, कलावती, बाला, विष्णु, हरीश, जसवीर, नवीन सोनी ने एक मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर 2017 को रेलवे ट्रैक पर किया था आंदोलन
अंडरपास निर्माण की मांग पिछले पांच सालों से लगातार उठाई जा रही है। गत पांच नवंबर को तो लोग इस मार्ग को लेकर विधायक की अगुवाई में रेलवे ट्रैक पर उतर आए थे। लोगों ने करीब तीन घंटे तक ट्रैक पर डेरा जमाकर रेल आवागमन रोक दिया था। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। तब जाकर लोग रेलवे ट्रैक से उठे थे। बाद में विधायक सहित सात अन्य पर मामला भी दर्ज किया गया था।

तीन साल में छह बार हो चुकी सर्वे
दो मई से पहले भी अंडरपास निर्माण के लिए प्रस्तावित जगह का छह बार सर्वे हो चुका है। विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि बीते तीन सालों में इस जगह की रेलवे विभाग द्वारा छह बार सर्वे किया जा चुका है बावजूद फाइल गोलमोल कर प्रोजेक्ट को लटकाया जा रहा है। इस बार यह सिलसिला नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत दो मई को हुई सर्वे में भी अंडरपास निर्माण के लिए इस जगह को उपयुक्त माना गया है। यह सर्वे पीडब्लयूडी व रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने की थी।


बैठक में तीन मुख्य मांगों पर सहमति बनी और इन्हें पूरा करने के लिए प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। इस बार नवंबर माह से भी बड़ा प्रदर्शन हम करेंगे। प्लेटफार्म निर्माण में अंडरपास की जगह नहीं छोड़ी गई तो निर्माण कार्य भी रुकवा देंगे। यहां अंडरपास बनेगा भी या नहीं इसके लेकर मैं खुद संशय में हूं। लोगों को क्या जवाब दूं।
- राजदीप फौगाट, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed