{"_id":"5aeb628e4f1c1b390a8b7e45","slug":"101525375630-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से वार्ड-19 में रहा ब्लैक आउट, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से वार्ड-19 में रहा ब्लैक आउट, 1
Updated Fri, 04 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मौसम के करवट लेने से बुधवार शाम आए अंधड़ में बिजली तारें टूटने से रातभर ब्लैक आउट रहा। निगम की एफआरटी (फाल्ट रिमूविंग टीम) ने वीरवार दोपहर फाल्ट को दुरुस्त कर वार्ड की बिजली सप्लाई को बहाल की। इससे पहले करीब 18 घंटे बत्ती गुल रहने से वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधड़ के चलते वार्ड-18 के कुछ भाग में भी बिजली सप्लाई तीन से चार घंटों तक प्रभावित रही।
शाम करीब आठ बजे अंधड़ के दौरान एक पेड़ की टहनी टूटकर वार्ड 19 से गुजरने वाली बिजली तारों पर गिर गई। इससे तारें टूटने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट आ गया। जब काफी देर बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो पार्षद वीरेंद्र पप्पू ने मामले की जानकारी निगम अधिकारियों को दी। इसके कुछ देर बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट को खोजने में जुट गई। घंटों की मशक्कत के बाद निगम टीम को फाल्ट मिला। लेकिन रात को फाल्ट ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद वीरवार सुबह टीम दोबारा वार्ड में पहुंची और बिजली तारों को बदलने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर के फाल्ट को भी दुरुस्त कर बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया।
वार्ड-18 के पार्षद कुलदीप गांधी ने बताया कि अंधड़ के बाद उनके वार्ड के कुछ हिस्से में भी बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी, जो करीब तीन से चार घंटे बाद बहाल हो गई। पार्षद वीरेंद्र पप्पू ने बताया कि वार्ड में बिजली सप्लाई शाम करीब आठ बजे बाधित हुई थी और वीरवार दोपहर करीब तीन बजे सप्लाई बहाल हो पाई। उन्होंने बताया कि बिजली फाल्ट के चलते रातभर वार्ड अंधेरे में डूबा रहा।