फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गिरफ्तारी देने भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता

गिरफ्तारी देने भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता

Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी देने भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता
गिरफ्तारी देने भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता
विज्ञापन

चरखी दादरी। एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा के किसानों को उनके हक का पानी दिलवाने के लिए प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देने के लिए नई सब्जी मंडी परिसर से युवा इनेलो जिला अध्यक्ष नितिन जांघू के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता भिवानी गए।

जांघू ने कहा कि एसवाईएल नहर किसानों की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि एसवाईएन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार फैसले को लागू करवाने में पीछे हट रही हैं। किसानों की लड़ाई हमेशा इनेलो ने ही लड़ी है। जब तक किसानों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता यह संघर्ष जारी रहेगा, चाहे इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपनी गिरफ्तारी देनी पड़े। इस मौके पर बाढड़ा युवा इनेलो अध्यक्ष रामफल कादमा, युवा शहरी प्रधान प्रवीन स्वामी, युवा हलका अध्यक्ष राकेश कलकल, वेदपाल कादयान, प्रदीप गिल, मुकेश डालावास, अरविंद सांगवान, प्रवेश, प्रवीन मोठसरा, रिंकू, सोनू, धर्मबीर, किरणपाल, अरविंद, मांगेराम, अंकित सांगवान, टीनू, विक्की, सोनू कांधड़ा, बलराज लांबा, धर्मेंद्र, अशोक शर्मा, ललित, प्रदीप, सुमित, विनय सांगवान, लीला फौगाट, दीपक, अशोक, अजय, विनय गुलिया, जोगेंद्र, नवीन, धर्मेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed