{"_id":"5aaad7054f1c1baf758b5b45","slug":"101521145605-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : चौटाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि जुमलों सरकार से लोग दुखी हैं। आगामी लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सभी वर्ग जुमलों की भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला वीरवार को छोटूराम धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का विनाश कर रही है। अगर विधानसभा चुनाव के दौरान मैं और दो दिन बाहर रह जाता तो प्रदेश में भाजपा के बजाय इनेलो की सरकार बनती। सरकार रामपाल का कुछ नहीं बिगाड़ पाई तो मेरे दो दिन और बाहर रहने पर मेरा क्या कर लेती। मगर मैंने हमेशा न्याय पालिका का सम्मान किया है। चौटाला ने कहा कि विकास करवाने के लिए धन की जरूरत होती है और इनेलो के समय प्रदेश पर 23 हजार करोड़ रुपये कर्ज था। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश पर एक लाख 61 हजार करोड़ रुपये कर्ज है। चौटाला ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कहीं दिखता नहीं और प्रदेश इतना भारी कर्ज है।
गद्दारों को पार्टी में नहीं लेंगे
चौटाला ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा हरियाणा के हक में एसवाईएल बनाने का फैसला दिया जा चुका है। मगर केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार जानबूझकर निर्माण नहीं करवा रही। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए स्वामीनाथन आयोग कि रिपोर्ट को अपना प्रमुख मुद्दा बनाए रखा और पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। चौटाला ने कहा कि पार्टी ने यह फैसला लिया है कि निजी स्वार्थों के चलते संकट के समय पार्टी को छोड़ने वाले लोगों को दोबारा पार्टी में किसी भी सूरत में शामिल नहीं किया जाएगा और कोई भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जाने वालों की सिफारिश लेकर उनके पास नहीं आए।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनी तो तमाम युवाओं को रोजगार मिलेगा। भाजपा ने गलत नीतियां बनाकर प्रदेश को बर्बाद किया है, जिसका जवाब जनता 2019 में भाजपा को देगी। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, राजेंद्र मलिक, तेजा पहलवान, महाबीर गुलिया, बलराज खरहर, युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कादयान, पूर्व युवा जिलाध्यक्षसंजय कबलाना, राकेश जाखड़, जीत राठी सांखोल, नरेश जून व संजय दलाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।