फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डेढ़ करोड़ से अधिक खर्च होने के बावजूद रोशन नहीं हुआ सांखोल से जाखोदा मार्ग 18-26-54

डेढ़ करोड़ से अधिक खर्च होने के बावजूद रोशन नहीं हुआ सांखोल से जाखोदा मार्ग 18-26-54

Tue, 14 Nov 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ से अधिक खर्च होने के बावजूद रोशन नहीं हुआ सांखोल से जाखोदा मार्ग 18-26-54
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के बीच से गुजरने वाले हाइवे पर सांखोल से जाखोदा तक डेढ़ करोड़ की लागत से लगाई गई लाइटें दो साल बाद भी चालू नहीं हो पाई हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लाइटें न चालू होने पर नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा जहां नप द्वारा बिजली मीटर न लगवाने की बात कही जा रही है तो नगर परिषद अधिकारी पीडब्ल्यूडी की ओर से लाइटों की टेस्टिंग व चालू नहीं करवाने की बात कह रहे हैं। इस मामले में लापरवाही किसी की भी हो, मगर परेशानी जनता को हो रही है। दो वर्ष पहले सांखोल से लेकर जाखोदा बाईपास तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों को रोशन करने के लिए 150-200 रोड लाइटें लगाई गई थी। मगर वे बिजली मीटर न लगने के कारण रोशन नहीं हो सकी। काफी लाइटों के शीशे भी टूट गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी पैसे का किस तरह दुरुपयोग हो रहा है।

बढ़ेगा कोहरा, हो सकती है परेशानी
सांखोल से लेकर जाखोदा तक शाम होते ही यह मार्ग डार्क जोन में तब्दील हो जाता है। इससे हादसा होना खतरा भी लगातार बना रहता है। आने वाले दिनों में कोहरा भी अधिक होगा। ऐसे में समस्या और गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों को नहीं पता, कितनी लाइटें
ऐसा नहीं है कि इस मार्ग से कोई नेता, प्रशासनिक अधिकारी न गुजरता हो, लेकिन दो साल से किसी का कोई भी ध्यान नहीं गया। या फिर अधिकारी व नेता जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। खास बात यह है अधिकारियों को तो यहां तक भी पता नहीं है कि यहां पर कितनी लाइटें व इन लाइटों पर कितनी राशि खर्च हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से नहीं लग पाया बिजली मीटर
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि उनके विभाग की ओर से लाइटें तो लगा दी गई थी। मगर लाइटों को रोशन करने के लिए बिजली मीटर नहीं लग पाया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में रोड लाइटों व स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने के लिए नगर परिषद की ओर से बिजली मीटर लगवाया जाता है। जोकि आज तक नहीं लग पाया है। इस मार्ग से प्रतिदिन एक लाख वाहन इधर-उधर आते-जाते हैं।

बोले- शहरवासी
सामाजिक कार्यकर्ता विजय भारती का कहना है कि दो वर्ष से सांखोल से जाखोदा बाईपास तक लगी लाइटें आखिरकार क्यों रोशन नहीं हो पाई। क्या कारण रहे। इस बारे में अधिकारियों को जवाब देना चाहिए।

शहरवासी सुधीर जैन का कहना है कि शाम होने के बाद यह मार्ग पूरी तरह अंधेरे में तब्दील हो जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं को चाहिए कि लोगों को सहूलियत देने के हिसाब से लगाई गई लाइटें जल्द रोशन हो और इसका लाभ लोगों को मिले।

अधिकारियों से लेंगे जवाब : सिंहमार
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता एसपी सिंहमार का कहना है कि दो वर्ष पहले लगी लाइटें तो उनके विभाग की ओर से लगा दी गई थी। मगर बिजली मीटर लगवाने की जिम्मेवारी नगर परिषद की है। आज तक बिजली मीटर क्यों नहीं लगा। इस बारे में वे अधिकारियों से जवाबदेही करेंगे। जल्द ही इन लाइटों को पूरी तरह दुरुस्त करवाया जाएगा।


पीडब्ल्यूडी ने नहीं कराई लाइटों की टेस्टिंग : शर्मा
नगर परिषद के एमई रमेश शर्मा का कहना है कि दो वर्ष पहले यह लाइटें पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की एचएसआरडीसी विंग ने लगाई थी। मगर उन्होंने नगर परिषद को हैंड ओवर नहीं किया। यदि बीएंडआर के अधिकारी इन लाइटों को चालू करके नगर परिषद को दें तो उसके बाद यहां पर बिजली मीटर लगवाया जाएगा और लाइटें रोशन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed