फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रूढ़िवादी विचारों को अपने अंदर से झाड़ कर निकालें बाहर: कुलदीप

रूढ़िवादी विचारों को अपने अंदर से झाड़ कर निकालें बाहर: कुलदीप

Tue, 31 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
रूढ़िवादी विचारों को अपने अंदर से झाड़ कर निकालें बाहर: कुलदीप
युवाओें को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव निमड़ बडेसरा में ग्रामीणों एवं युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित करना रहा। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कुलदीप शास्त्री चांदवास ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की युवा वर्ग रीढ़ होता है। देश के पूर्ण बदलाव में इस वर्ग की शक्ति बहुत ही सार्थक सहयोग कर सकती है। वर्तमान समय मुख्यत शिक्षा एवं स्वच्छता का युग है। स्वच्छता से हमें अभिप्राय केवल बाहरी वातावरण से ही नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा को अधिक से अधिक फैलाते हुए पुरानी रूढ़िवादी मानसिकता को भी अपने अंदर से निकालने की आवश्यकता है। इस मौके पर पर विनोद कुमार भांगू, जितेंद्र प्रजापत, नवीन कुमार, प्रवीन कुमार, पिंकेश, सतेंद्र भांमू, सुरेश, अंकित, विकास, दिनेश कुमार, विक्रम सहित अन्य युवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed