फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नपा में कुर्सी पर रार: चेयरमैन पति व पूर्व चेयरमैन आमने-सामने

नपा में कुर्सी पर रार: चेयरमैन पति व पूर्व चेयरमैन आमने-सामने

Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नपा में कुर्सी पर रार: चेयरमैन पति व पूर्व चेयरमैन आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नपा में सियासी उबाल इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। चेयरमैन को घेरने के लिए कभी उनकी अपनी पार्टी के ही पार्षद सामने आ रहे हैं तो कभी कांग्रेसी। दो दिन पूर्व ही नपा में पार्षद पुत्र व चेयरमैन पति के बीच विवाद हुआ था। जो अभी ठंडा भी नहीं हुुआ था कि बुधवार को पूर्व चेयरमैन व वार्ड-7 की पार्षद व्याख्या देवी के पति दिनेश यादव ने नया मुद्दा उठा दिया। हुआ यूं कि नपा चेयरमैन कक्ष में दो कुर्सियां लगी हुई हैं।
नपा अधिकारियों के अनुसार जिनमें से एक चेयरमैन कविता नंदवानी के लिए तो दूसरी वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग के लिए है। बुधवार को इनमें से एक कुर्सी पर चेयरमैन कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी बैठे हुए थे। इसी दौरान नपा के चेयरमैन कार्यालय में पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव पहुंच गए। जिन्होंने पहुंचते ही चेयरमैन पति से सवाल कर दिया कि वो किस प्रकार से कुर्सी पर बैठे हैं। इसी दौरान वहां बैठे नपा सचिव से भी दिनेश यादव ने पूछा कि आखिर ये दोनों कुर्सियां किसकी हैं और इस पर कौन-कौन बैठ सकता है। इस पर काफी देर तक नपा कार्यालय में गहमा-गहमी चलती रही। इसी दौरान वहां पर मौजूद अन्य पार्षदों ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

- मुझसे कोई सवाल नहीं किया : नंदवानी
चेयरमैन कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी ने कहा कि उनसे दिनेश यादव ने कोई सवाल नहीं किया। यादव ने तो कुर्सी को लेकर सचिव से सवाल किया था। वे चेयरमैन की कुर्सी पर नहीं, वहां रखी दूसरी कुर्सी पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नंदवानी से किया था सवाल: यादव
पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव ने कहा कि वे जब कार्यालय में गए तो वहां पर चेयरमैन कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे हुए थे, जब उन्होंने नंदवानी से कुर्सी खाली करने को कहा तो वे नहीं उठे। वहां मौजूद सचिव नरेंद्र सैनी से इस बात का जवाब मांगा था कि आखिर वे किस प्रकार नपा के चेयरमैन या वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।


वर्जन
कार्यालय में शिकायत लेकर कुछ लोग आए हुए थे। कुर्सियां खाली नहीं होने के कारण चेयरमैन पति उमेश नंदवानी वाइस चेयरमैन की कुर्सी को साइड में करके बैठ गए थे। भविष्य में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर किसी दूसरे आदमी को नहीं बैठने दिया जाएगा।
- नरेंद्र सैनी, सचिव नपा झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed