{"_id":"670f04c24f5ca16f9900ef04","slug":"10-samples-of-food-items-were-taken-on-the-first-day-of-the-campaign-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114644-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अभियान के पहले दिन खाद्य सामानों के 10 नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अभियान के पहले दिन खाद्य सामानों के 10 नमूने लिए गए
Wed, 16 Oct 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से त्योहारी सीजन को देखते हुए नमूने लेने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
विभाग की तरफ से मंगलवार को पहले दिन 10 नमूने लिए गए। इसमें रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पनीर, खोया, बूंदी के सैंपल शामिल थे। इसका नेतृत्व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने किया। टीम ने झज्जर शहर के आंबेडकर चौक से दुकानों से तीन खोये के नमूने लिए। इसके अलावा माछरौली बस अड्डे से अलग-अलग दुकान से एक खोया, गुलाब जामुन, पनीर व दो बूंदी के सैंपल भरे।
इसी प्रकार से जमालपुर गांव में स्थित रसगुल्ला प्लांट से रसगुल्ला और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल को जांच के लिए लैब के लिए भेज दिया गया। उसके परिणाम आने के बाद ही विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक मनदीप और मनोज शामिल थे।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से यह कार्रवाई शुरू की गई है। अब पूरे सीजन में अलग-अलग दिनों मे यह कार्रवाई की जाएगी।