फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   10 routes fixed for Kanwar Yatra, police personnel will keep an eye on every step in the guise of innocent

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांवड़ यात्रा के लिए 10 मार्ग तय, भोलों के वेश में चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे पुलिस कर्मी

Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
10 routes fixed for Kanwar Yatra, police personnel will keep an eye on every step in the guise of innocent
झज्जर। कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कई अहम निर्णय लिए हैं। शिवभक्तों के गुजरने वाले 10 मार्ग चिंहित कर वहां तमाम पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कांवड़ियों के वेश में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा तो चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। पुलिस बल तैनात होगा। कांवड़ सेवा शिविर सड़क के बांयी ओर ही लगाए जाएंगे। 24 घंटे पीसीआर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने जिले के सभी थाना प्रबंधकों को कांवड़ यात्रा के संबंध में तय की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जिले में 10 ऐसे मार्ग हैं जहां से कांवड़िए गुजरेंगे। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कांवड़ शिविरों को सड़क के बांयी तरफ लगाया जाएगा ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले प्रत्येक शिविर का पुलिस की ओर से लगातार निरीक्षण किया जाना चाहिए। सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ यात्रा के मार्ग पर 24 घंटे पीसीआर तैनात रहेगी। सपी ने कहा कि हादसे को रोकने के लिए कांवड़ शिविर में कहीं भी बिजली की कोई भी तार का जोड़ खुला नहीं होना चाहिए। शिविर में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए। जिले में जिन मार्गों पर कांवड़िए गुजरेंगे उन मार्गों पर पुलिस की ओर से लगातार निगरानी एवं गश्त की जाएगी। एसपी ने यातायात सहित सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए कि कांवड़ियों की वेशभूषा में बदनियती से अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कोई मार्ग किसी भी कारण से अवरुद्ध हो जाता है तो कांवड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

महिला पुलिस होगी तैनात
महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। कांवड़ मार्ग पर अवरोधक लगाकर वाहनों को गति नियंत्रित की जाएगी। सड़क पर जहां भी कांवड़ियों के क्रॉसिंग पॉइंट हैं। उन स्थानों को चिन्हित करके रस्से से व त्रिकोण लगवाए जाएं। आपात समय के लिए एक एंबुलेंस को रिजर्व रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए है मार्ग :
सांपला से रेवाड़ी रोड वाया छारा, जोंधी, शहर झज्जर, सुबाना से कोसली।
रोहतक से महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी वाया डीघल, बेरी भागलपुरी चौक, जहाजगढ़, छूछकवास, सासरोली।
रोहतक से झज्जर वाया डीघल चौक, दुजाना।
सोहटी बॉर्डर से बहादुरगढ़ वाया कानौंदा कुलासी।
रोहतक से बेरी वाया रिटोली, कबूलपुर।
सांपला से बेरी वाया बरहाना, डीघल, बेरी।
झज्जर से रेवाड़ी वाया माछरौली, कुलाना।
बहादुरगढ़ से झज्जर वाया दूल्हेडा, झज्जर।
सोनीपत से केएमपी होते हुए जिला गुरुग्राम।
बहादुरगढ़ से बादली वाया गुभाना, माजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed