फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   JE murdered friend

कार ठीक करने के बहाने बुलाया, गोली मारी

Tue, 19 Nov 2013 08:50 PM IST
रानियां/सिरसा/ब्यूरो
रानियां/सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
JE murdered friend
गांव खारियां में सोमवार रात एक युवक ने कार ठीक करवाने के बहाने अपने मैकेनिक दोस्त कश्मीर चंद निवासी फतेहाबाद को बुलाया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं उठाने देंगे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन देने पर परिजन मान गए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी बिजली निगम में जेई सुनील माचरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


  
गांव खारियां में सोमवार रात ग्रामीणों ने गली में खड़ी मारुति वैगनार में एक व्यक्ति को खून से लथपथ पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तो देखा चालक सीट के साथ दूसरी सीट पर एक युवक पड़ा था और उसके शरीर से खून बह रहा था। उसके गले पर दो गोलियां लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल दो खोल और एक कारतूस, शराब की बोतल, सिगरेट के पैकेट, नमकीन और पानी की बोतल आदि बरामद की। सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ सिंह और एएसपी राजेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कश्मीर चंद (30) उर्फ दारा पुत्र शामचंद निवासी गांव नूरकी अली फतेहाबाद के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। जिस कार में कश्मीर का शव पड़ा था, वह कार उसके दोस्त सुनील माचरा की थी। सीन आफ क्राइम एक्सपर्ट टीम ने मौके पर सबूत जुटाए।


मृतक के पिता शामचंद ने बताया कि उसका बेटा कश्मीर चंद कार मैकेनिक था और खेती के कामों में भी उसका हाथ बंटाता था। सोमवार शाम साढ़े छह बजे उसका फोन आया कि वह बिजली निगम में जेई दोस्त सुनील माचरा के साथ उसकी कार ठीक करने जा रहा है और देर रात तक लौटेगा। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनील ने ही कश्मीर की हत्या की है। गांव खारियां में जहां पर कार मिली है वहां सुनील के मामा का घर है।


शामचंद ने बताया कि कश्मीर की शादी पांच साल पहले भूना में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।  कश्मीर और सुनील के बीच काफी घनिष्ठता थी। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सुनील की मां का कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। ऐसे में उन्हें अंदेशा था कि इस मामले में कश्मीर को कुछ जानकारी थी, वह मुंह न खोल दे इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए मारा गया हो।



परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं उठाने देंगे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने उन्हें समझाया कि आरोपी के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण राजी हो गए और शव को पोस्टर्माटम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed