फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat jam the delhi border

जाटों ने लगाया दिल्ली सीमा पर जाम

Fri, 13 Sep 2013 11:14 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
jat jam the delhi border
केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार दिनभर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद रात के समय जाटों ने दिल्ली सीमा पर बहादुरगढ़ के पास टिकरी बार्डर पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


लगभग 45 मिनट तक जाम के बाद जाटों ने सरकार को दो अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। सर्वजाट सर्वखाप आरक्षण समिति के  अध्यक्ष नफे सिंह नैन ने कहा कि दो अक्तूबर को जींद में खापों के साथ बैठक करके आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान जाम खुलवाने के लिए मौके पर झज्जर के एसपी विकास धनखड़ समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जाट नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद दो अक्तूबर का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण की मांग कर रहे जाट चार दिन से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे। इस दौरान जाटों ने 13 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। जाटों की चेतावनी और उनके भारी संख्या में यहां पहुंचने के मद्देनजर पुलिस ने भी व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और खाप पंचायतों के बैनर तले शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में जाट जंतर-मंतर पहुंचे।


जाटों ने शाम चार बजे केंद्र सरकार से दो घंटे के अंदर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि भेजने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि बातचीत के लिए पहल न करने पर दिल्ली को जाम किया जाएगा। लेकिन केंद्र सरकार ने जाटों की मांग और चेतावनी पर कोई तवज्जो नहीं दी। उनसे बातचीत के लिए न तो कोई प्रतिनिधि आया और न हीं उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया।

इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल जंतर-मंतर पर पहुंच गया लेकिन जाट हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर को सील करने का ऐलान करके बहादुरगढ़ कूच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed