{"_id":"a4bd42bb1cb05ab5a8d47ea462f5bfcd","slug":"jam-were-stopping-buses-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें रुकवाने के लिए छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें रुकवाने के लिए छात्रों ने लगाया जाम
बवानी खेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
Updated Thu, 12 Sep 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कस्बे की सुंदर नहर पर बसें रुकवाने के लिए विद्यार्थियों और आसपास के गांवों के लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुबह-सुबह बस न मिलने से विद्यार्थियों को हांसी-भिवानी कॉलेज और आईटीआई जाने में परेशानी होती है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
अलखपुरा, सिवाना, खेडी दौलतपुर के ग्रामीणों के जाम लगाने की सूचना पाकर हरियाणा रोडवेज बवानी खेड़ा के निरीक्षक उमेदसिंह के छुट्टी पर होने के कारण मंजीतसिंह परिचालक एवं पुलिस विभाग की टीम सहित मौके पर पहुंचीं। जमा भीड़ को जीएम से बसों के रुकवाने के आश्वासन जाम खोला गया।
वहीं दूसरी तरफ वैश्य कॉलेज में सीटें बढ़ाने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने के लिए छात्रों ने वीरवार को नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर न तो कॉलेज प्रशासन और न ही सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
छात्र नेता जितेंद्र फौजी और सूर्यप्रताप ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के लिए वे आंदोलन चला रहे हैं जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कालेजों में सीटें बढ़ाने व छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग सरकार से की। इस मौके पर पर अमित, महेंद्र, प्रवीन, नवीन, बिल्ला कालुवास, नवीन जांगड़ा, टिन्नू खन्ना, प्रवीन, अर्जुन तिगड़ाना मौजूद थे।