फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jaat plans to enclose delhi on 15 dec

जाट 15 दिसंबर को घेरेंगे दिल्ली

Sun, 20 Oct 2013 09:04 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
jaat plans to enclose delhi on 15 dec
जाट आरक्षण को लेकर अब 15 दिसंबर को दिल्ली का घेराव किया जाएगा। हरियाणा की खाप पंचायतों के बाद रविवार को अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने महापंचायत करके यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


जाटों ने कहा कि खापें आरक्षण को लेकर कोई आंदोलन करेंगी तो खापों का सहयोग किया जाएगा। अगर खापें हाथ पर रखकर बैठेंगी तो फिर महासभा इस आंदोलन को अपने हाथों में लेकर जाट आरक्षण का बिगुल बजाएगी। सेढ़ा माजरा की महापंचायत में पंचायत आयोजकों ने दावा किया है कि कार्यक्रम में पांच राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन



रविवार को गांव सेढ़ामाजरा के स्कूल में अखिल भारतीय आदर्श महासभा की महापंचायत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत भनवाला की अध्यक्षता में शुरू हुई। महापंचायत के प्रथम चरण में खापों और जाट आरक्षण सेे संबंधित संगठनों द्वारा जाट आरक्षण को लेकर किए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा में बताया गया कि खापों ने आरक्षण को लेकर जो कार्यक्रम अभी तक आयोजित किए गए हैं। उनमें काफी हद तक सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवनजीत भनवाला ने कहा कि केंद्र सरकार को भी आरक्षण देने के लिए मजबूर किया जाएगा। इसके लिए महासभा ने अपनी पूरी रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जाट आरक्षण के लिए लगभग दो महीने का समय इसलिए दिया गया है ताकि सरकार अपनी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके आरक्षण देने के लिए अधिसूचना जारी करे।


इस मौके पर दिल्ली से आए जयप्रकाश ने कहा कि जब जाट 15 दिसंबर को दिल्ली घेरने के लिए पहुंचेंगे तो उनको पूरा सहयोग दिया जाएगा और खाने पीने की व्यवस्था दिल्ली के जाटों की तरफ से की जाएगी।


भनवाला बने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सेढ़ा माजरा गांव (जींद)। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने रविवार को महापंचायत में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। महासभा ने महिला और पुरुषों की अलग-अलग कार्यकारिणी बनायी है। पुरुष विंग के लिए मतदान करवाया गया। जबकि महिला विंग का चुनाव आम सहमति से हो गया। महासभा में पुरुष विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत भनवाला बने हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल सिंह ने बाजी मारी। महासचिव पद पर पृथ्वी राज ढाका, सहसचिव पद पर जयप्रकाश सनसनवाल चुने गए। रामनारायण सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। महिला कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम चौधरी, उपाध्यक्ष पूजा सिहाग, महासचिव सुनीता ढाका और शुकंतला देवी सहसचिव बनी।


आरक्षण को लेकर दबाव की रणनीति
सेढ़ामाजरा गांव (जींद)। जाटों ने केंद्र सरकार पर आरक्षण देने के लिए चौतरफा दबाव बनाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दो अक्तूबर को जींद में 40 अधिक खापों ने महापंचायत करके केंद्र सरकार को 23 दिसंबर तक का अल्टीमेटम केंद्र सरकार को दिया है। रविवार को अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने यहां बैठक करके केंद्र सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। जाट यह मानकर चल रहे हैं कि चुनावी साल है। अगर अब आरक्षण मिल गया तो मिल गया नहीं तो फिर कई साल लग जाएगें। कोषाध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि जब तक जाटों को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण नहीं मिलेगा वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed