{"_id":"c42881c13095e9a33cd832103b632bb6","slug":"iti-students-helpless","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के आगे बेबस हैं आईटीआई के छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के आगे बेबस हैं आईटीआई के छात्र
चरखी दादरी/ब्यूरो।
Updated Thu, 19 Sep 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में चरखी दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित रावलधी आईटीआई के छात्रों ने रोडवेज की बसें न रुकने पर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे रोडवेज निरीक्षक और डीएसपी ने सभी बसें रुकवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। छात्रों ने कुछ रोडवेज कर्मियों पर कई छात्रों को वर्कशॉप में ले जाकर पीटने का भी आरोप लगाया है।
रावलधी आईटीआई छात्र सुरेंद्र, गोविंद, राहुल, राजेश, नवीन, चेतन, कमल, रमन, अमित और हरि ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान में पढ़ने वालेे छात्र-छात्राओं ने रोडवेज बस पास बनवाए हुए हैं।
इसके बावजूद एक भी बस चालक आईटीआई के सामने बसें नहीं रोकते। छात्रों ने रोडवेज निरीक्षक महावीर सिंह को बताया कि आते समय तो वे किसी तरह बसों की खिड़कियों या पीछे लटककर आईटीआई पहुंच जाते हैं लेकिन चालक के बस न रोकने पर उन्हें बीच सड़क में कूदना पड़ता है। इससे छात्रों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि रोडवेज बस पास होने के बावजूद भी बस चालक व परिचालक उन्हें बस के अंदर नहीं बैठने देते। बस की छतों पर भी ग्रीस डालकर रखा जाता है ताकि छात्र छत पर बैठे तो उनके कपड़े खराब हो जाएं। कई बार बस के अंदर सीट पर बैठ जाने पर चालक-परिचालक उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
छात्रों ने आरोप लगाया कि वीरवार सुबह जब कुछ छात्र बस में जबरन चढ़ गए तो चालक बस को तेजी से दौड़ाते हुए रोडवेज वर्कशॉप ले गए और छात्रों की पिटाई की। इससे आहत छात्रों ने जाम लगा दिया।
छात्रों का क हना था कि कुछ दिन पूर्व रावलधी आईटीआई उतरने वाले कई छात्रों को जबरन रोहतक ले जाकर उतारा गया। जाम लगने की सूचना मिलते ही चरखी दादरी सदर पुलिस और डीएसपी विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में रोडवेज अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। डीएसपी व रोडवेज निरीक्षक महावीर महराणा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि रोडवेज की सभी बसें आईटीआई के सामने रोकी जाएंगी। तब जाकर छात्रों ने जाम खोला।