{"_id":"1a44d24416e842477dca8f5dbb0417ff","slug":"interest-to-take-admission-of-mdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: MDU में एडमिशन चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: MDU में एडमिशन चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए ये खबर राहतभरी हो सकती है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी (र्यूआईईटी) में बीटेक (प्रथम सेमेस्टर) तथा एलईईटी (तृतीय सेमेस्टर)-ईसीई, सीएसई, एमई, बायोटेक, सिविल तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में रिक्त तथा लेफ्ट ओवर सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 12 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं।
यूआईईटी के निदेशक प्रो. एसपी खटकड़ ने बताया कि इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निधार्रित प्रवेश प्रपत्र पर 500 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई रैंक 200000 तक प्रवेश काउंसिलिंग 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो रैंक 200001 से आगे तक की काउंसिलिंग 14 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
प्रवेश पाने की सूरत में अभ्यर्थियों को मौके पर ही फीस जमा करानी होगी। प्रवेश काउंसिलिंग में सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। साथ ही, मूल प्रमाण पत्रों की तीन सेट सत्यापित कापियां भी लानी होगी।