{"_id":"62abe40f50c48663671b75093371f432","slug":"inld-mla-ioa-meeting-of-the-group-got-permission-to-go-in-to-the-hoa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचओए लेगा आईओए की बैठक में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचओए लेगा आईओए की बैठक में हिस्सा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो विधायक शेर सिंह भड़सामी ग्रुप की हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की रविवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में जाने की मंजूरी मिल गई है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से यह मंजूरी मिली, जबकि पहले निचली अदालत ने भड़सामी ग्रुप को आईओए की बैठक में जाने की मंजूरी नहीं दी थी। बता दें कि भड़सामी पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ भर्ती घोटाले में सजायाफ्ता हैं।
एडवोकेट अजय कौशिक ने बताया कि गत 14 नवंबर को निचली अदालत से भड़सामी ग्रुप की अर्जी खारिज हो गई थी, जिसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की गई थी। अब, आईओए की मीटिंग में भड़सामी ग्रुप और राठी ग्रुप ही भाग लेगे।
विज्ञापन
दरअसल, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन में भड़सामी खुद को प्रधान, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा को उप प्रधान, एचएस भादू को महासचिव व केके गोदारा को खजांची क्लेम करते हैं।
जबकि, एचओए का दूसरा ग्रुप पीवी राठी का है, जो गृह एवं सीआईडी विभाग में हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल एडवाइजर हैं। दरअसल, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन में दो गुटों का झगड़ा है। एक गुट भड़सामी का है, तो दूसरा राठी का।