फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   INLD Leader giant on Devi Lal Jayanti

देवीलाल जयंती पर जुटे इनेलो दिग्गज

Wed, 25 Sep 2013 11:46 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Sep 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
INLD Leader giant on Devi Lal Jayanti
कुरुक्षेत्र में जननायक चौधरी देवी लाल का 100वां जन्म दिवस इनेलो कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह संधू, जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण उमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवी लाल की मूर्ति पर माल्यार्पण करके नमन किया।
विज्ञापन


इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, हलका प्रधान ओमप्रकाश हथीरा और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान खैराती लाल सिंगला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। युवा इनेलो और इनसो के कार्यकर्ताओं ने युवा इनेलो के जिला प्रधान कुलदीप जखवाला, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी व इनसो के जिला प्रधान सुनील राणा के नेतृत्व में मलीन बस्तियों में सफाई करके जननायक चौधरी देवी लाल का जन्मदिवस मनाया।
विज्ञापन



पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह संधू ने जननायक को नमन करते हुए कहा कि चौधरी देवी लाल ने बाल्याकाल से ही संघर्ष का रास्ता अपना लिया था। उन्हाेंने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। उनके मुख्यमंत्री काल में शुरू की गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं को अनेक प्रदेशों की सरकारों ने अनुकरण करते हुए लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने अंग्रेजी शासन को उखाड़ने के लिए संघर्ष किया और उसके पश्चात किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। चौधरी देवी लाल के आग्रह पर ही सरकारी बजट का आधा भाग कृषि क्षेत्र पर लगाने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया था। प्राकृतिक आपदा के नुकसान का मुआवजा देकर उन्होंने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हाेंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता जननायक चौधरी देवीलाल का जन्म दिवस तीज त्योहार की तरह मनाते हैं।

इस अवसर पर जिला इनेलो प्रवक्ता रामपाल शर्मा, जिला उपप्रधान बलजिंद्र सिंह बब्बू, दिनेश मिर्जापुर, युवा इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, प्रदेश महासचिव नितिन भारद्वाज लाली, नगर पार्षद पति नरेंद्र राजू चौहान, लाडवा हलका प्रधान कौशल सैनी, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव डॉ. संतोष दहिया, संगीता पांचाल, रेखा वाल्मीकि, कानूनी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान शमशेर मलिक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्म सिंह ढांडा, युवा इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र घराड़सी, जिला परिषद् सदस्य रामकरण काला ने जननायक चौधरी देवी लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला तीन अक्तूबर को प्रात: दस बजे जाट धर्मशाला में युवा इनेलो व इनसो के जिला स्तरीय युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला इनेलो कार्यालय में युवा इनेलो व इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। युवा इनेलो के जिला प्रधान कुलदीप जखवाला और इनसो जिला प्रधान सुनील राणा ने बताया कि बैठक में इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों की सम्मेलन में अधिक से अधिक युवाओं को लाने के लिए ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के प्रति कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed