फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   indian players will go to australia

ऑस्ट्रेलिया में दम दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी

Mon, 25 Nov 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 25 Nov 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
indian players will go to australia

ऑस्ट्रेलिया में 27 नवंबर से सात दिसंबर तक होने वाले ‘स्पेशल ओलंपिक रीजनल एशिया पैसिफिक’ खेलों में प्रदेश के 29 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में अपने जौहर दिखाएंगे। इनमें गुड़गांव के 13 प्रतिभागी हैं। प्रतिभागियों को सोमवार को खेलमंत्री सुखबीर कटारिया ने किट प्रदान की।

विज्ञापन


सेक्टर 14 के डीएवी पब्लिक स्कूल में इन प्रतिभागियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में खेलमंत्री के साथ अन्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। खेलमंत्री ने कहा कि विशेष बच्चों के ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए देश के 400 बच्चों का चयन किया गया है। इनमें से 29 बच्चे हरियाणा के हैं।
विज्ञापन


इन बच्चों में 13 बच्चे गुड़गांव से चयनित किए गए हैं। अकेले डीएवी स्कूल के आठ बच्चों को इस दल में शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के इस दल के साथ सात कोच भी नियुक्त किए गए हैं। यह दल 26 नवंबर को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि लोग ऐसे बच्चों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाने की बजाय उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे आगे जाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर बच्चों के लिए रात्रि भोज आयोजित करने की बात कही। समारोह में स्कूल की प्राचार्य अनीता मक्कड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed