फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   India's 'Arjun' entitled boxers await

देश की ‘अर्जुन’ मुक्केबाज कविता को हक का इंतजार

Mon, 23 Sep 2013 10:35 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
India's 'Arjun' entitled boxers await
देश की ‘अर्जुन’ हरियाणा के जिला भिवानी की अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर कविता चहल बड़ी उपलब्धियों के बावजूद मधुबन में ‘सिपाही’ के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतने के बावजूद कविता को डीएसपी नहीं बनाया गया। वहीं, उनके बराबर उपलब्धियों वाले मुक्केबाजों को डीएसपी बनाया जा चुका है।

कविता अपने हक के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तीन बार मिल चुकी हैं, लेकिन बॉक्सर को आश्वासन ही मिले हैं। इस मामले को ‘अमर उजाला’ लगातार उठा रहा है।
विज्ञापन


कविता को अपने हक मिलने का इंतजार है। इस मुद्दे पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में जन स्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी और मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी का कहना है कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत सभी योग्य खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंंह हुड्डा उनका हक दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता के लिए मुख्यमंत्री से मिलूंगी : किरण
जन स्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि देश की होनहार अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर कविता अपने हक से वंचित हैं, यह उनके संज्ञान में नहीं था। अब पता चल गया है।

जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर कविता को उनका हक दिलाने के लिए बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य खेल नीति सबसे अच्छी है।

खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर पद दिए जाते हैं। कविता योग्यता के बावजूद हक से वंचित है तो उसे पूरा हक दिलाया जाएगा।

कविता को उसका हक जरूर मिलेगा : फौजी
मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति देश की सबसे बढ़िया खेल नीति है। भिवानी जिले के खिलाड़ियों ने प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है।


कविता के मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री हुड्डा कविता को उसका हक जरूर देंगे। वे खुद मुख्यमंत्री से मिलकर इस बारे में बात करेंगे और जल्द कविता को उनका हक दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed