फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   increase in the salaries of haryana mla's and ministers

हरियाणा में माननीयों के वेतन में मोटा इजाफा

Thu, 12 Sep 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Sep 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
increase in the salaries of haryana mla's and ministers

हरियाणा के मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, विपक्ष के नेता का वेतन 10000 रुपये और विधायकों का वेतन और भत्ते 30000 रुपये प्रति महीना बढ़ेंगे।

विज्ञापन


विधानसभा में बुधवार को इससे संबंधित तीन विधेयक पारित हो गए। विधायकों को चूंकि वेतन पर डीए भी मिलता है। वेतन में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है इसलिए 80 फीसदी डीए के कारण 8000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


अब मंत्रियों को 40000 के बजाय 50000 रुपये वेतन हो गया है। जबकि विधायकों को पहले डीए समेत 71000 रुपये वेतन और भत्ते मिलते थे अब 1,09,000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस में 17 अन्य विधेयक भी पारित
इसके अलावा बुधवार को दो विनियोग समेत 17 अन्य विधेयक भी पारित हो गए। हरियाणा मोटर यान कराधान विधेयक के तहत अब वाहन मालिक एकमुश्त टैक्स भर सकेंगे। अभी मौजूदा टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

अलबत्ता अधिकतम दर का प्रावधान कर दिया गया है। हरियाणा नहर एवं जल निकास (संशोधन) विधेयक में नहरों से एक निश्चित दूरी पर नलकूप लगाए जा सकेंगे।

हरियाणा सदाचारी बंदी (अस्थाई रिहाई) संशोधन विधेयक में दुष्कर्म से संबंधित नई धाराओं के तहत कैद काटने वालों को भी पैरोल नहीं देने का प्रावधान किया गया है।


हरियाणा पशु मेला (संशोधन) विधेयक में हाथी की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर विधेयक पारित हो गया है। इसमें इसी सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी और वाइस चांसलर भी जल्द नियुक्त किया जाएगा।

हरियाणा नगर सुधार (संशोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक में भंग इंप्रूवमेंट ट्रस्टों की जमीन भी संबंधित नगर निकाय की संपत्ति बनाए जाने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed