{"_id":"90cb47a12620e563d5344af502e67f72","slug":"including-chautala-activists-arrested-on-a-dharana-anirudh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे अनिरुद्ध चौटाला कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे अनिरुद्ध चौटाला कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में सरकारी नौकरियों में पक्षपात व भाई-भतीजावाद के विरोध में ताऊ देवीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौटाला कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री निवास के सामने बापू पार्क में धरने पर बैठ गए।
कुछ ही समय बाद पुलिस ने अनिरुद्ध चौटाला व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में स्थिति को देखते हुए पीजीआई मोड़ से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास को भी घेरा रखा। अनिरुद्ध ने घोषणा की थी कि वे इस सिस्टम के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू करेंगे। हालांकि जिला पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी और अनिरुद्ध साथियों सहित बापू पार्क पहुंच गए, परंतु पुलिस ने कुछ ही देर बाद अनिरुद्ध चौटाला को साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए पक्षपात और भाई-भतीजावाद इतना बढ़ गया है कि काबिल अभ्यार्थियों को राजनीतिक दल और अधिकारी वर्ग किसी भी क्षेत्र में आगे आने नहीं देते।
इसमें कोई नई बात नहीं है कि राज्य में पिछली कुछ सरकारों के दौरान हुईं बहुत सी भर्तियां समय-समय पर कानून की नजर में आईं और इसलिए अपराध करने वाले जेलों में सजा काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू सिर्फ उन लोगों के हाथों का एक औजार बन कर रह गया है, जिनका प्रभुत्व है।
ऐसे लोगों की वजह से काबिल प्रत्याशियों की जगह अयोग्य परिचित और संबंधी इन नौकरियों में घुस रहे हैं। वे एक अभियान लेकर चले हैं, जिसमें सभी युवा इकट्ठा होकर इस भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाएंगे। ऐसे हालात में सिस्टम ने अपना औचित्य खो दिया है।
2000 से 2014 के बीच हुई भर्तियों को जजों का एक खास दल जांचे ताकि इंटरव्यू सिस्टम की खामियों का पता लग सके और इसके पीछे जिनका हाथ है उन्हें कड़ी सजा हो सके। भर्तियों में शून्य सहिष्णुता का समर्थन करते हुए अनिरुद्ध ने कहा कि सरकारी नौकरियां सिर्फ मेरिट के आधार पर ही दी जानी चाहिए।
फिल्मी दुनिया से जुडे़ रहे हैं अनिरुद्ध
अनिरुद्ध स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश चंद के पुत्र हैं। अनिरुद्ध ने स्टीफंस से पढ़ाई की और वह एक जोशीले फिल्म मेकर भी हैं। अनीस बज़मी, विपुल शाह और बोनी कपूर जैसे फिल्मकारों के साथ कई बॉलीवुड प्रोजेक्टों पर काम कर चुके हैं।