फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   in the reception of modi, put the huge stalls

मोदी के स्वागत में लगाया विशाल पंडाल

Thu, 12 Sep 2013 11:31 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
in the reception of modi, put the huge stalls
गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को रेवाड़ी के कोर्ट परिसर के
विज्ञापन
पीछे स्थित हुडा मैदान में होने वाली पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की रैली की तैयारियों में पूरी प्रदेश भाजपा जुट गई है।

रैली के लिए चार लाख वर्ग फुट में भव्य पंडाल बनाने में सिरसा से आए टैंट वाले जुटे हैं। भाजपाइयों का दावा है कि करीब दो लाख लोग रैली में आएंगे।

तीन मंच बनाए जाएंगे
पंडाल में तीन मंच बनाए जाएंगे। इनमें से एक पर नरेंद्र मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, पूर्व जनरल और हजकां नेता कुलदीप बिश्नोई बैठेंगे। दूसरे मंच पर 200 कुर्सियाें पर कर्नल रैंक और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के बैठने का बंदोबस्त किया गया है। वहीं, तीसरे मंच पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी स्तर के नेताओं के बैठने के लिए 200 कुर्सियां लगेंगी। रैली आयोजन समिति के सह संयोजक अरविंद यादव के अनुसार स्टेज पूरी तरह वातानुकूलित बनाई जा रही है। पंडाल में 10 एलसीडी टीवी लगेंगे और 35 हजार कुर्सियां डाली जाएंगी।


यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
रैली स्थल पर अति विशेष व्यक्तियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के हर चौराहे पर बैरीकेड लगेंगे और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चौराहे पर क्रेन उपलब्ध रहेगी। 12 रिकवरी वैन चौराहाें पर तैनात होंगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के 300 कार्यकर्त्ता रैली स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां होगी पार्किंग

सेक्टर 19 में रेवाड़ी रोहतक रोड की ओर से रोहतक, करनाल, पंचकूला, झज्जर, चंडीगढ़ से आने वाले वाहनाें की पार्किंग की व्यवस्था है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सेक्टर 18 में की जाएगी।
रामलीला मैदान में नारनौल, महेंद्रगढ़, दादरी, लोहारू और भिवानी की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की है।
भाड़ावास रोड की ओर से आने वाले वाहनों को नई अनाज मंडी में पार्क किया जाएगा।
इसके अलावा रैली मैदान पर भी वीवीआईपी पार्किंग होगी।

पानी की व्यवस्था
पीने के पानी के लिए जहां 60 टैंकर रैली स्थल के पास रहेंगे, वहीं शहर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर भी पानी की व्यवस्था की गई है।

बिठवाना सब्जी मंडी में उतरेगा हेलीकॉप्टर

नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर बावल रोड पर बिठवाना के निकट बनी नई सब्जी मंडी में 11 बजे उतरेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed