{"_id":"66164c248ab1148dec3221d242d6338f","slug":"i-want-to-work-with-mallikka-says-surma-bhopali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका के साथ काम करना चाहता है सूरमा भोपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिका के साथ काम करना चाहता है सूरमा भोपाली
जींद/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोले का प्रीमियर देखकर यह महसूस हुआ कि फिल्म नहीं चल पाएगी। एक सप्ताह बाद इसका उल्ट हुआ। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी और शोले ने व्यवसाय के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। यह कहना है शोले के सूरमा भोपाली यानी जगदीप का।
जगदीप शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। प्राइड ऑफ हरियाणा गैर सरकारी संगठन एक्टिंग, डांसिंग, सिंगिंग और श्रीमान-श्रीमती हरियाणा का चयन करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस के प्रचार प्रसार के लिए सूरमा भोपाली शुक्रवार दोपहर को जींद में आए थे।
उन्होंने कहा कि पहले निर्माता-निर्देशक खुद एक चैनल होते थे।
फिल्में स्वस्थ मनोरंजन करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। पत्रकारों ने जब यह पूछा कि उम्र के इस पड़ाव पर आपको राखी सावंत और मल्लिका शेरावत में से एक साथ काम करने का ऑफर मिले तो आप किसको प्राथमिकता देंगे। सूरमा भोपाली ने कहा कि मल्लिका शेरावत उनकी पहली पसंद होगी।
विज्ञापन
दो बीघा जमीन के लल्लू ने कहा कि अब मदर इंडिया, मुगलेआजम, खिलौना, जीने की राह जैसी अर्थपूर्ण फिल्में नहीं बनती हैं। जबकि इस समय ऐसी फिल्मों की खास जरूरत है। शोले के प्रीमियर शो का जिक्र करते हुए सूरमा भोपाली ने कहा कि मुंबई के मिनर्वा सिनेमा में शोले का प्रीमियर होना था। ग्यारह बज गए, लेकिन लंदन से फिल्म के प्रिंट नहीं आए तो फिर छोटे प्रिंट दिखाकर प्रीमियर किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक अरब देश से एक शेख मेरे पास आया और उन्होंने कहा कि अगर शोले फिल्म देखने के लिए वे उनके साथ नहीं चलेंगे तो चाकू मार दूंगा। इतना कहते ही शेख के साथ फिल्म देखने के लिए गया।
पत्रकार वार्ता का आयोजन प्राइड ऑफ हरियाणा द्वारा किया गया था। पत्रकार वार्ता में एनजीओ के निदेशक, प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिभा खोज के लिए ऑडिशन 26 और 27 अक्तूबर को पंचकूला में, 29 व 30 अक्तूबर को अंबाला में, 4 व 5 नवंबर को कुरुक्षेत्र में, 1 व 2 नवंबर को करनाल में, 9 व 10 नवंबर को रोहतक में, 12 नवंबर को जींद में, 14 नवंबर को सिरसा में, 16 व 17 को हिसार में, 19 व 20 को रेवाड़ी में, 23 व 24 को फरीदाबाद में और 26 व 27 नवंबर को गुड़गांव में होगा।