{"_id":"fee8333d5de9ea66801d2273f3e1edb2","slug":"husband-wife-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-9 के घर में मिला दंपति का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-9 के घर में मिला दंपति का शव
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 30 Nov 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-9 स्थित एक मकान से चालक और उसकी पत्नी का शव बरामद किया है। पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है, जबकि पति ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। घटना की सूचना उनके परिजनों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-9 में अरुण तनेजा अपने परिवार के साथ रहते हैं। मूलरूप से बिहार का रहने वाला संतोष यादव(32), अरुण तनेजा के पास पिछले करीब 10 साल से कार चालक के रूप में काम करता था। शादी के बाद संतोष अपनी 28 वर्षीया पत्नी अंजलि को भी यहां ले आया था।
विज्ञापन
अरुण तनेजा ने संतोष को अपने मकान के ऊपर सर्वेंट क्वार्टर में रहने के लिए जगह दी हुई थी। इसमें संतोष अपनी पत्नी अंजलि और ढाई साल की बेटी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
बताया गया है कि तनेजा परिवार शुक्रवार की रात संतोष को साथ लेकर किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था, जहां से सभी शनिवार तड़के करीब 4 बजे लौट कर आए थे। इसके बाद संतोष अपने कमरे में जाकर सो गया था। दोपहर 12 बजे तनेजा परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि संतोष का कमरा बंद है।
वे उन्हें जगाने के लिए गए तो देखा कि अंजलि कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही थी, जबकि संतोष जमीन पर मृत पड़ा था। संतोष के मुंह से झाग निकल रहा था। जबकि उनकी बेटी पास ही में सो रही थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मौके से पुलिस को कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना दोनों के परिजनों को भेज दी गई है। उनके आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि अंजलि चार माह की गर्भवती थी।