{"_id":"6ad609b517b7a18b2859244d61ddd13c","slug":"husband-murder-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव किशोरपुर में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी प्रेमी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया और महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सदर थाना की धतीर पुलिस चौकी प्रभारी दीन मोहम्मद ने बताया कि 17 नवंबर को एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया था।
पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ ओर ही निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक की पत्नी के गांव के ही जगबीर नामक व्यक्ति से पिछले तीन वर्ष से अवैध सम्बंध थे। इसकी जानकारी महिला के पति को अवैध संबंध की जानकारी पंद्रह दिन पूर्व हुई थी। जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन महिला ने अपने पति को कथित प्रेमी जगबीर के फार्म हाउस पर रुपये लेने के लिए भेजा था। वहां जगबीर ने कहा कि रुपये घर से देगा। दोनों घर के लिए चल दिए।
वह कुंए के नजदीक पहुंचे तो जगबीर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक पत्थर बांधकर कुंए में फैंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।