फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   husband mother in law arrested in women murder case

दहेज केलिए जान लेने वाली सास और पति गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2013 12:39 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 18 Sep 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
husband mother in law arrested in women murder case
हरियाणा के जिले कैथल में पांच माह की गर्भवती पत्नी की बाइक न लाने कारण दहेज हत्या करने के आरोप में पति और सास को कलायत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से दोनों को 1 अक्तूबर तक 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 पुलिस प्रवक्ता ने बताया ब्राहमणवास थाना जुलाना जिला जींद वासी दो बहनों पूजा और ज्योती की शादी 9 फरवरी 2012 को चंद्रमणी व कुलदीप पुत्र गणेश वासी मटौर के साथ संपन्न हुई थी।

करीब 20 दिन से ज्योति मायके गई हुई थी। ससुराल में पूजा के साथ पति व ससुराल जन दहेज में बाइक न लाने कारण मारपीट करते थे।

इस बारे में उसने फोन पर 12 सितंबर को परिजनों को सूचित कर दिया। परंतु अगले दिन फिर प्रताड़ित किए जाने के बाद फिर फोन करने पर मायके वालों ने कहा कि हम मटौर आकर ससुराल जनों को समझा-बुझा देंगे।
विज्ञापन


 एक घंटे बाद ही 13 सितंबर को पूजा के ससुर ने ब्राहमणवास सूचना दी कि पुजा को हार्ट अटैक हो गया। परिजनों के मटौर पहुंचने पर पांच माह की गर्भवती विवाहिता कमरे में मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गले व शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतका के भाई रमेश शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी चंद्रमणी व उसकी माता गुड्डी देवी पत्नी गणेश वासीयान मटौर को गिरफ्तार कर लिया है।

दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में सात पर केस
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। मोनिका निवासी फतेहपुर ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बुढ़िया खेड़ा जिला फतेहाबाद निवासी सुशील कुमार के साथ अक्तूबर 2008 में में हुई थी।

परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और शादी के कुछ दिन बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

अब तो दहेज की मांग को लेकर रोजाना उसके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर मोनिका के पति सुशील, देवर अनील, ससुर मनोहर और सास राजरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।


उधर गोबिंदपुरा प्लाट कांगथली निवासी विवाहिता अरजिंद्र कौर ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति तरसेम, सास जोगिंद्र कौर और एक अन्य कुरुक्षेत्र निवासी सुनीता उसको और अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed