फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hundreds of schools locked soon

सैकड़ों स्कूलों में जल्द लगेगा ताला!

Wed, 25 Sep 2013 10:48 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Wed, 25 Sep 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of schools locked soon
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जिले के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बुधवार को स्कूल बंद करने के नोटिस दे दिये हैं।
विज्ञापन


वीरवार तक स्कूल संचालक अगर शिक्षा विभाग के नोटिस का पालन नहीं करते तो उन्हें सील कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद कराने का जिम्मा पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया है। इन अधिकारियों ने अधिकांश स्कूलों को बुधवार को नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में 136 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद पांच ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस देकर स्कूल बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें से अधिकांश स्कूल संचालकों को नोटिस भी थमा दिया गया है। शेष बचे स्कूलों को वीरवार तक विभाग नोटिस देकर आगामी कार्रवाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 136 स्कूलों में एक दर्जन स्कूल संचालकों ने तो पूर्व में ही अपने-अपने स्कूल बंद कर दिए हैं जबकि बहुत से स्कूल संचालकों ने संबंधित बीईओ को वीरवार से स्कूल बंद करने का आश्वासन दिया है।

कई स्कूल संचालकों ने वीरवार को शिक्षा मंत्री के साथ होने वाली बैठक का हवाला देते हुए एक-दो दिन का समय मांगा। विभाग ने फतेहाबाद ब्लॉक में 22, रतिया में 8, भूना में 39, टोहाना 26, भट्टूकलां में 6 व जाखल में 4 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों को नोटिस देकर अपना स्कूल बंद करने को कहा है।


इनमें फतेहाबाद ब्लॉक में संत गंगादास स्कूल तामसपुरा, बालाजी स्कूल ढाणी छतरियां, ज्योति मॉडल स्कूल ढाणी छतरियां, न्यू सैंच्युरी शक्ति नगर, रूटस टू विंग्स फतेहाबाद, अमर मॉडल स्कूल धांगड़, गुरु जंभेश्वर स्कूल धांगड़, गीता विद्या मंदिर फतेहाबाद, लोरेंज स्कूल, रैनबो, दानबीर, न्यू भारत, सनराइज, सत्यानंद, विद्या भारती, लीजेंड स्कूल,  एक्सपलोरर  स्कूल, लवली माडल स्कूल एमपी रोही तथा सरस्वती स्कूल एमपी रोही को नोटिस जारी कर दिए गए हैं जबकि 18 अन्य स्कूलों को वीरवार तक नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed