{"_id":"d1eaed330873eee6d074b7ba104219e3","slug":"huda-jumping-into-the-electoral-battle-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के चुनावी रण में कूदे हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के चुनावी रण में कूदे हुड्डा
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा काम के आधार पर वोट मांगती है, जबकि भाजपा जनता को बातों में बरगलाने का काम करती है।
हुड्डा इन दिनों राजस्थान के चुनावी दौरे पर हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के सह प्रभारी अशोक तंवर एवं राजनीतिक सलाकार प्रो. वीरेंद्र भी चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
रविवार को हुड्डा ने बीकानेर संभाग में कांग्रेस प्रत्याशियाें के पक्ष में वोट मांगे। उनकी सभाओं में भीड़ उमड़ रही है।
हुड्डा ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गेहूं उत्पादन में गुजरात और मध्यप्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।
इसके पीछे इंदिरा गांधी नहर परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा मुद्दों की बात की है।
विकास पर वोट मांगा जा रहा है, भाजपा के हालात किसी से छिपे नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को अधिकार दिए हैं, भले ही वे भोजन, सूचना, रोजगार एवं शिक्षा का अधिकार हो, एक नई क्रांति लाए हैं।
एनडीए के शासन में एक भी ऐसा अधिकार लोगों को मिला हो तो बताएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आलोचना करते हैं,भ विष्य के कार्यक्रम नहीं, शासनकाल के कोई काम गिनाने लायक नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महंगाई की बात तो करती है, लेकिन महंगाई घटाने के कदम नहीं उठाते।
गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में वैट के कारण डीजल महंगा है, अगर वैट कम कर दिया जाए तो जनता को बड़ी राहत मिलेगी।