{"_id":"6587f51de0b89afb3b06eff8","slug":"htet-1308-more-candidates-pass-biometric-will-be-done-soon-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"HTET: 1308 परीक्षार्थी और उत्तीर्ण, एक विकल्प को सही करार देने पर अभ्यर्थियों को हुआ लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HTET: 1308 परीक्षार्थी और उत्तीर्ण, एक विकल्प को सही करार देने पर अभ्यर्थियों को हुआ लाभ
Sun, 24 Dec 2023 02:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:38 PM IST
सार
एचटेट लेवल-2 में चारों सेट के एक प्रश्न के विकल्प एक के साथ तीन को भी सही माना गया है। अभ्यर्थियों की जल्द बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराए जाने के बाद परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में एक प्रश्न के विकल्प को बोर्ड द्वारा सही मान लिए जाने के बाद प्रदेशभर में 1308 परीक्षार्थी और उत्तीर्ण हो गए हैं। जिनकी बोर्ड द्वारा जल्द बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराए जाने के बाद परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हो चुका है। उन्होंने बताया कि एचटेट लेवल-2 परीक्षा के सभी 12 विषयों के प्रश्न पत्रों में सेट-ए के प्रश्र संख्या 77, सेट-बी के प्रश्न संख्या 61, सेट-सी के प्रश्र संख्या 73 व सेट-डी के प्रश्र संख्या 63 का फाइन उत्तरकुंजी में विकल्प-1 उत्तर निर्धारित था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों से इस प्रश्न के संदर्भ में आपत्ति शिक्षा बोर्ड में प्राप्त हुई, जिसके कारण वर्णित प्रश्न का विषय विशेषज्ञों की समिति से पुन: परीक्षण करवाया गया। विषय विशेषज्ञों की राय अनुसार वर्णित प्रश्न के विकल्प-1 के साथ-साथ विकल्प-3 भी सही उत्तर पाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के हित में वर्णित प्रश्न के विकल्प-1 के साथ विकल्प-3 को भी सही मानते हुए संबंधित परीक्षार्थियों को जिनके द्वारा विकल्प-3 को उत्तर मानते हुए गोला भरा था उनको लाभ देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के इस निर्णय से 1308 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इन 1308 परीक्षार्थियों का परिणाम बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन होने उपरांत घोषित किया जाएगा। ऐसे सभी परीक्षार्थियों को बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन के लिए उपस्थित होने बारे सूचना, शेड्यूल शीघ्र ही जारी किया जाएगा।