फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Honored to be the mother of Bibipur Girls

बीबीपुर में लाडलियों की मां होंगी सम्मानित

Wed, 25 Dec 2013 10:02 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Wed, 25 Dec 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
Honored to be the mother of Bibipur Girls
हरियाणा के जिला जींद के गांव बीबीपुर में एक जनवरी को पंचायत की ओर से पिछले एक साल में बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बीते साल एक जनवरी से नवंबर तक गांव में 44 महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा दिसंबर महीने में बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारी जारी है। जींद के गांव बीबीपुर में 18 जून 2012 को देश की पहली महिला ग्रामसभा कन्या भ्रूण की हत्या को रोकने के लिए मुद्दे पर हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद 14 जुलाई 2012 को ही गांव में 100 से अधिक खाप पंचायतों की महापंचायत का सफल आयोजन महिलाओं ने किया है। वर्ष 2012 में गांव महिला पुरुष अनुपात काफी नीचे थे। महापंचायत का आयोजन होने के बाद गांव के लिंग अनुपात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो यह बात स्पष्ट हो जाती है। गत जनवरी महीने में बीबीपुर गांव में 5 बेटियों व 5 बेटों ने जन्म लिया। इसके बाद फरवरी माह में 4 लड़के व 4 लड़कियां, मार्च में 1 लड़का व 3 लड़कियां, अप्रैल में 2 लड़कियां व 2 लड़के, मई महीने में एक भी लड़के ने जन्म लिया।

जबकि 5 बेटियों की किलकारियां गांव में गूंजी। जून में 1 लड़का व 2 लड़की, जुलाई में 4 लड़के व 5 लड़कियां, अगस्त में 3 लड़के व 4 लड़कियां, सितंबर में 3 लड़के व 4 लड़कियां, अक्तूबर में 8 लड़के व 5 लड़कियां तथा नवंबर महीने में 6 लड़के व 5 लड़कियों ने जन्म लिया है।

गत नवंबर तक गांव में 37 लड़के व 44 लड़कियों ने जन्म लिया है। बीबीपुर की पंचायत की ओर से सम्मान के रूप में महिलाओं को एक एक शील्ड व शाल देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2012 में गांव 0-12 महीने का सेक्स रेशो 561 था। जो इस साल बढ़कर 1189 नवंबर महीने तक हो गया है।


जो खाप पंचायतों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है। बीबीपुर के गांव सरपंच सुनील कुमार जागलान ने बताया कि यह फैसला गांव की पंचायत ने लिया है। महिलाओं को एक शील्ड और एक शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed