{"_id":"6504b13fe00a407cec0c3ee4","slug":"zilla-parishad-chairman-said-officials-do-not-pick-up-our-phones-hisar-news-c-21-hsr1020-219902-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिला परिषद चेयरमैन बोले-अधिकारी नहीं उठाते हमारे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिला परिषद चेयरमैन बोले-अधिकारी नहीं उठाते हमारे फोन
विज्ञापन
हिसार में जिला परिषद की बैठक में मौजूद पार्षद।
हिसार। जिला परिषद की विशेष बैठक में पार्षदों ने चंद्रयान की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए वैज्ञानिकों के लिए बधाई दी। बैठक में जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने कहा कि अधिकारी हमारे फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने जिला परिषद के विशेष कार्यकारी अधिकारी से कहा कि आप सभी विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाओ, जिसमें सभी पार्षदों की सभी शिकायतों का समाधान कराया जाए।
जिला परिषद के सभागार में चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने कहा कि सभी पार्षदों के गांवों में आवास के मार्ग दर्शक बोर्ड लगवाए जाएं। पार्षदों की ओर से मंजूर कराई गई सभी चेयर उपलब्ध कराई जाएं। प्रदेश सरकार की ओर से मकान के मरम्मत के लिए रुपये दिए जा रहे हैं। हिसार जिले में कुछ सरपंच और कुछ अन्य लोग अपने चहेतों को इसका लाभ दिला रहे हैं। इस काम के लिए होने वाले सर्वे में जिला परिषद सदस्यों को शामिल किया जाए। पार्षद ओपी मालिया ने विधुर पेंशन में आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी फैमिली आईडी में खुद को अविवाहित नहीं लिखवाया था। इसके अलावा जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी है उनका रिकॉर्ड भी फैमिली आईडी में अपडेट नहीं है। ऐसे में फैमिली आईडी में संशोधन कराया जाए।
कृषि मंत्री ले जा रहे हमारे हक का पानी
जिला परिषद के सीईओ अश्वीर नैन ने बताया कि वह 1999 से 2004 तक साइंटिस्ट रहे। जिस इसरो संस्थान ने चंद्रयान 3 को कामयाब कर रिकाॅर्ड बनाया उसका हिस्सा रहने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने सदन की ओर से वैज्ञानिकों का आभार जताने का प्रस्ताव रखा। पार्षद आशीष गोदारा कुक्की ने वैज्ञानिकों की महान उपलब्धि के प्रस्ताव को समर्थन दिया। पार्षद आशीष गोदारा कुक्की ने कहा कि गांवों में मकान बनाने का ऋण योग्य व्यक्ति को ही मिले। समाज कल्याण अधिकारी जब भी सर्वे कराए तो जिला परिषद सर्वे से भी संपर्क करे। गांवों में सोलर लाइट लगवाई जाए। बुड़ाक गांव में पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। कृषि मंत्री जेपी दलाल हमारे एरिया का पानी ले जा रहे हैं। हमारे हक का पानी हमें दिलाया जाए। हमारे बजट पर किसी तरह की कैंची न चलाई जाए। पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर जिला सीईओ अश्वीर नैन ने कहा कि इस बारे में राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स से मिले वह टैंकर उपलब्ध करा रहे हैं। सांसद बृजेंद्र सिंह भी टैंकर उपलब्ध करा रहे हैं।