फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youths riding a car and a bike beat the student with sticks.

Hisar News: गाड़ी व बाइक सवार युवकों ने छात्र को लाठी-डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youths riding a car and a bike beat the student with sticks.
बरवाला। शहर में एक निजी एकेडमी में पढ़ने वाले एक छात्र को गाड़ी व बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही हमलावरों ने धमकी भी दी कि पुलिस में शिकायत दी तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुलखनी निवासी साहिल ने बताया कि मैं बरवाला में एक निजी एकेडमी में पढ़ता हूं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मैं बाइक पर सवार होकर मेरे ताऊ के लड़के सोनू को फास्टटैग के पैसे देने के लिए बरवाला से बाडो पट्टी टोल प्लाजा गया था। उसी समय बुलेट बाइक पर दो लड़के सवार होकर आए, जिनमे से एक बुगाना निवासी प्रदीप नैन उर्फ माट व दूसरा उसका साला था जब मेरे पास से गुजरने लगे तो उनमें एक जोर से चिल्लाया। इस पर मैं उनकी तरफ देखने लगा। इसके बाद वह दोनों करीब 50 मीटर से वापस मुड़कर आए और आते ही दोनों अश्लील भाषा में मुझसे बोलने लगे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मेरी उनसे कहासुनी हो गई। इसके कुछ समय बाद उक्त बाइक पर उक्त दोनों युवक, बिना नंबर की एक बाइक पर दो युवक और एक कार में 5 युवक सवार होकर आए। सभी के हाथों में डंडे व कस्सी के बिंडे थे। उन युवकों ने आते ही मेरे ऊपर डंडों व बिंडो से हमला कर दिया। लड़ाई को शोर सुनकर राहगीर एकत्रित होने लगे तो सभी हमलावर अपने वाहनों पर सवार होकर मौके से चले गए। साथ ही यह धमकी भी देकर गए कि हमारे खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया तो तुझे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed