फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth who passed CET blocked Rajgarh Road, opened it after meeting the CM

Hisar News: सीईटी पास युवाओं ने राजगढ़ रोड किया जाम, सीएम से मुलाकात के बाद खोला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth who passed CET blocked Rajgarh Road, opened it after meeting the CM
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे युवाओं को संबो​धित करते संगठन से जुड़े नेता।  
हिसार। लघु सचिवालय के बाहर 11 दिनों से धरने पर बैठे सीईटी पास युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की मांग को लेकर वीरवार को राजगढ़ रोड जाम कर दिया। शाम करीब 5 बजे एसपी सिद्धांत जैन और एसडीएम ज्योति मित्तल की पहल पर युवाओं के प्रतिनिधिमंडल की एचएयू के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

युवाओं ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद युवाओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

इससे पहले युवाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर जिला प्रशासन को जानकारी दी थी। एसपी और एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचे और मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर युवा एचएयू की ओर पैदल मार्च करने लगे। पुलिस ने लघु सचिवालय के सामने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद युवा सड़क पर बैठ गए और राजगढ़ रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एसपी और एसडीएम दोबारा मौके पर पहुंचे और युवाओं की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को एचएयू के गिरि सेंटर स्थित हेलीपैड पर बुलाया। हालांकि, युवाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात होने तक जाम खोलने से इन्कार कर दिया। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के वापस लौटने और मुलाकात की जानकारी देने के बाद युवाओं ने जाम खोल दिया।

सीजेपी ने दिया समर्थन :
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हरियाणा संगठन प्रभारी अजय देशवाल भी धरना स्थल पर पहुंचे और पार्टी की ओर से युवाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। युवाओं ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया। सड़क जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed