{"_id":"6abebcb7b08b3333d8036903","slug":"fir-registered-against-the-driver-16-days-after-the-accident-hisar-news-c-21-1-hsr1041-963868-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हादसे के 16 दिन बाद वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हादसे के 16 दिन बाद वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद-हांसी रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे के मामले में 16 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव भाटोल जाटान निवासी सुरेंद्र 14 सितंबर को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह किसी जरूरी काम से नारनौंद कोर्ट गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। तीन दिन बाद परिजनों को उनके अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की जानकारी मिली। 30 सितंबर को पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके बेटे विक्रम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, विक्रम ने बताया कि उसके पिता 14 सितंबर की सुबह नारनौंद कोर्ट गए थे। 17 सितंबर को परिजनों को उनके अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन होने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर सुरेंद्र आईसीयू में भर्ती मिले। जानकारी करने पर पता चला कि नारनौंद-हांसी रोड पर पेट्रोल पंप से माजरा की ओर करीब 700 मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
पुलिस को 14 सितंबर को सीएचसी नारनौंद से अज्ञात व्यक्ति के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। एएसआई विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने घायल को हिसार रेफर कर दिया। पुलिस टीम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंची, लेकिन घायल की पहचान नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया।
विज्ञापन
30 सितंबर को हुई घायल की पहचान:
30 सितंबर को घायल की पहचान सुरेंद्र निवासी भाटोल जाटान के रूप में हुई। इसके बाद विक्रम ने लिखित शिकायत दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और चालक की तलाश कर रही है।