{"_id":"6abebcdde38e9408c302dace","slug":"no-hurdles-will-be-allowed-in-the-procurement-process-every-grain-of-the-crop-will-be-purchased-rana-hisar-news-c-21-hsr1005-963720-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद प्रक्रिया में नहीं आने दी जाएगी परेशानी, खरीदा जाएगा फसल का हर दाना : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद प्रक्रिया में नहीं आने दी जाएगी परेशानी, खरीदा जाएगा फसल का हर दाना : राणा
विज्ञापन
बरवाला/घिराय। कृषि मंत्री श्याम राणा ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और खरीद प्रक्रिया में किसी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। वह वीरवार को बरवाला स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में कृषि मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुन रहे थे।
किसानों ने बताया कि आढ़तियों की कमी और सेलर नहीं आने के कारण फसल बेचने में परेशानी हो रही है। मंत्री ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। किसानों-आढ़तियों ने बताया कि हांसी जिला बनने के बाद कई किसानों की जमीन हांसी जिले में दर्ज दिखाई दे रही है। इसके चलते गेट पास बनवाने और फसल की खरीद में दिक्कत आ रही है।
इस पर कृषि मंत्री श्याम राणा ने चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर पोर्टल खोलने के निर्देश दिए ताकि किसानों की फसल खरीद में परेशानी न हो। किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल की समस्या भी मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि पोर्टल अधूरा होने के कारण वे कई दिनों से एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मंत्री ने जल्द पोर्टल खोलने और किसानों को गेट पास उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सैनी, उपाध्यक्ष रोशन लाल, मार्केट कमेटी सचिव मनदीप राणा, सुरेश गोयल, सज्जन सिंह, सुरेश सोनू और विनोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।