{"_id":"6526fc69daac5223157251b2a261a3f9","slug":"youth-shot-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के पास मिला सुसाइड नोट, परिजन बोले हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के पास मिला सुसाइड नोट, परिजन बोले हत्या
जींद/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुआना में शनिवार सुबह शराब के ठेके पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक को गोली कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चला है।
पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट, एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। मृतक के परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
गांव मुआना के सरपंच ने पुलिस को फोन करके सूचना दी कि गांव के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई। शव गांव के ही बिजेंद्र का था। बिजेंद्र एक शराब के ठेके पर काम करता था। उसकी मौत गोली लगने से हुई थी। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। साथ ही एक देसी पिस्तौल भी मिला है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
मृतक के चचेरे भाई ईश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई बिजेंद्र की हत्या की गई है। उसके शव के पास जो सुसाइड नोट मिला, वह बिजेंद्र द्वारा नहीं लिखा गया है। ईश्वर ने आरोप लगाया कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है और शव को गांव के पास फेंक दिया गया। इसे आत्महत्या का केस दिखाने के लिए शव के पास सुसाइड नोट और देसी पिस्तौल डाल दिया गया।
विज्ञापन
जांच कर रहे पुलिस अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गांव मुआना के सरपंच का फोन आया कि गांव के पास बिजेंद्र का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।