फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth riding motorcycle dies due to collision with car, case registered

Hisar News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth riding motorcycle dies due to collision with car, case registered
मंडी आदमपुर। रविवार देर रात्रि भोडिय़ा बिश्नोईयान में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के ब्यान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिये ब्यान में गांव खैरमपुर निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार ने बताया कि वे दो भाई है। रविवार को रात्रि करीब साढ़े 9 बजे उसका छोटा भाई 33 वर्षीय सुरेंद्र अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव भोडिया बिश्नोईयान में होटल पर गये थे। रात्रि करीब साढ़े 12 बजे जब वे वापिसी में जब वे भोडिया बिश्नोईयान के होटल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गय जिसके उसके भाई व अनिल को काफी चोटें लगी। एम्बुलैंस उसके भाई सुरेंद्र कुमार व अनिल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। सूचना मिलने पर वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सको ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई विनोद के ब्यान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed