फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth named for posting obscene video of woman

Hisar News: महिला की अश्लील वीडियो पोस्ट करने पर युवक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth named for posting obscene video of woman
उकलाना मंडी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर महिला की अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने के मामले पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात फतेहाबाद में बिहार के एक युवक रूपेश से हुई और बाद में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

उनके बीच दोनों की सहमति से शारीरिक संबंध बने। इसके बाद रूपेश उसे अपने घर ले गया और उसने उसकी सहमति से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद रूपेश का व्यवहार बदल गया और वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह रोज धमकी देता और मारपीट करता। वह कहता कि अगर तू मुझे छोड़कर गई तो मैं तेरी अश्लील वीडियो व फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दूंगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे गुजरात के गांधीधाम में बुला लिया। वह किसी तरह बच-बचाकर अपने घर आ गई। महिला के फोन न उठाने पर आरोपी ने वह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। पुलिस ने फिलहाल विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed