फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth murdered after going to water the fields; blood-soaked body found.

Hisar News: खेत में पानी लगाने गए युवक की हत्या, खून से लथपथ शव मिला

Thu, 24 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 24 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered after going to water the fields; blood-soaked body found.
साहिल उर्फ दीपक। स्रोत : प​रिजन
बास । बास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव धर्मखेड़ी में सिंचाई के लिए गए 25 वर्षीय साहिल उर्फ दीपक शव बुधवार सुबह खेत में बने कमरे की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने साहिल के दोस्त रोहतक जिले के गांव अजायब निवासी प्रिंस और उसके साथियों पर बीयर की बोतल और अन्य तेजधार हथियारों से हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर नामजद आरोपी प्रिंस और अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी व जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में धर्मखेड़ी निवासी होशियार सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अशोक कटाई मशीन लेकर काम के लिए बाहर गया हुआ है छोटा बेटा साहिल उर्फ दीपक गांव में खेतीबाड़ी संभालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम को साहिल रोज की तरह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि किसी ने साहिल की हत्या कर दी है। जब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी और साहिल का शव कमरे की छत पर पड़ा था।



सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


महम में बॉक्सिंग के अभ्यास दौरान साहिल की प्रिंस से हुई थी दोस्ती :

होशियार सिंह ने बताया कि साहिल उर्फ दीपक करीब तीन साल पहले महम में एक अकादमी में बॉक्सिंग का अभ्यास करता था। आरोपी प्रिंस से साहिल की दोस्ती महम ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed