फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   youth death in suspected situation in Hisar

लड़की संग फरार हुए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Sun, 13 Jun 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
youth death in suspected situation in Hisar
हिसार। कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ फरार हुए सूर्य नगर निवासी 19 वर्षीय शिव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही शनिवार को शिव कुमार के परिजन सदर थाने में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर शिव कुमार की हत्या की है। परिजनों का कहना था कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे शिव कुमार का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन

सदर थाने में हंगामा बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उस दौरान डीएसपी नारायणचंद मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने उन्हें कहा कि वे अपनी शिकायत लिखित में दें, मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजन शांत तो हुए, लेकिन देर शाम तक भी मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए हामी नहीं भरी थी। पुलिस का कहना है कि शिव कुमार का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
विज्ञापन

चाची ने पुलिस पर लगाया शिव कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
मामले के संबंध में मृतक शिव कुमार की चाची नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शिव कुमार 2 जून को एक नाबालिग लड़की के साथ कहीं चला गया था। उस दौरान लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी का केस सदर थाने में दर्ज करवाया था। इस मामले में जांचकर्ता पुलिसकर्मियों ने शिव कुमार और लड़की को यूपी से ढूंढ निकाला था। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। नीलम का आरोप है कि उस दौरान लड़की पक्ष ने पुलिस से मिलीभगत की और अपनी बेटी को साथ लेकर चले गए। शिव कुमार को सदर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। नीलम का आरोप है कि उस दौरान सुषमा और सदर थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि लड़की ने लड़के के खिलाफ बयान दिए हैं, इसलिए शिव कुमार को हिरासत में रखा जाएगा। इसके बाद वे अपने घर चले गए। नीलम ने बताया कि 10 जून को जब वे सदर थाना पहुंचे तो वहां जांचकर्ता हेड कांस्टेबल सुषमा मौजूद थीं। नीलम का आरोप है कि वहां जांचकर्ता पुलिसकर्मी ने थाने में उनके सामने ही शिव कुमार को बुरी तरह पीटा। इसके बाद किसी अज्ञात का उनके पड़ोसी के पास फोन आया और फोन पर बताया कि शिव कुमार को चोटें लगी हुई हैं और वह बचने के हालात में नहीं है, आप यहां जल्द से जल्द पहुंचें। इसके बाद वे वहां पहुंचे तो उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ आन के लिए हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने बताया - शौचालय गया था, वहां से गिरा था शिव कुमार
मामले में मॉडल टाउन निवासी प्रदीप उर्फ काकू ने पुलिस को बताया कि वह और शिव कुमार दोस्त थे। उसने बताया कि शिव कुमार उसे जिंदल अस्पताल में प्याऊ के पास मिला था। वहां शिव कुमार ने उसे कहा था कि वह तीन दिन से भूखा है। उससे पूछा कि वह कहां सोएगा तो उसने कहा कि वह जिंदल अस्पताल के पार्क में सोएगा। प्रदीप ने बताया कि उस दौरान शिव कुमार उसके कहने पर उसके साथ उसके घर चला गया। प्रदीप ने बताया कि उस दौरान आंधी आई हुई थी। उस दिन दुकान के ऊपर वाले कमरे में वे सो रहे थे तो शिव कुमार ने कहा कि उसे नहाना है। प्रदीप ने बताया कि उस दौरान बिजली नहीं थी और शिव कुमार नहाने के लिए शौचालय गया तो वहां एक साइड पर चटाई लगी हुई है, लेकिन शिव कुमार ने सोचा कि वहां शीशा लगा हुआ। अंधेरा होने के कारण वह जिस दीवार पर चटाई थी, वहां हाथ लगाया तो वह वहां से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप ने बताया कि शिव कुमार को घायल अवस्था में पड़ोसियों को साथ लेकर जिंदल अस्पताल में लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज में अधिक खर्च बताया तो वह वहां से एंबुलेंस में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गया। प्रदीप ने बताया कि उस दौरान उसके पास एंबुलेंस संचालक को देने के लिए 1800 रुपये भी नहीं थे तो उसने एक दोस्त से 800 रुपये लिए और 1000 रुपये में अपना सिलिंडर बेचकर एंबुलेंस संचालक को दिए। प्रदीप ने बताया कि इसके बाद उसने शिव कुमार की मौसी के बेटे व मौसी के पास फोन किया तो उन्होंने उसे कहा कि उनके पास बार-बार फोन न करें, वे सुबह आएंगे। प्रदीप ने बताया कि परिजनों ने उस पर शक जताया और उसे सदर थाने में बुलाया गया।

आरोप सही नहीं
युवक की मौत उसके दोस्त के घर पर शौचालय से गिरकर हुई है। पुलिस व लड़की पक्ष पर जो आरोप लगे हैं। वे सही नहीं हैं। मामले में जांच की जा रही है। सभी जगह की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली जा रही हैं।
-नारायणचंद, डीएसपी, हिसार।
174 की कार्रवाई
मामले में मृतक युवक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-अनिल कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed