{"_id":"6447fda4fb0a42cc430d5763","slug":"youth-commits-suicide-in-hotel-room-in-hisar-of-haryana-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू तू कोई अच्छा लड़का देख के शादी कर लेना, सपना अधूरा रह गया... होटल के कमरे में एमआर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू तू कोई अच्छा लड़का देख के शादी कर लेना, सपना अधूरा रह गया... होटल के कमरे में एमआर ने लगाया फंदा
Tue, 25 Apr 2023 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:49 PM IST
सार
होटल के कमरे में एमआर ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर 11 पेज का सुसाइड नोट मिला। पुलिस जांच में जुटी है। इसमें एक युवती के नाम का जिक्र है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के हिसार के चूली बागड़ियान गांव निवासी 22 वर्षीय एमआर हर्ष ने मंगलवार दोपहर बस स्टैंड के सामने एक होटल के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास 11 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक युवती के नाम का जिक्र है और लिखा है कि बाबू मैं अपने 12 बच्चों की क्रिकेट टीम नहीं बना सका, मेरा सपना अधूरा रह गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दोपहर को लिया था कमरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चूली बागड़ियान निवासी हर्ष सोमवार को शहर में काम पर आया था। दोपहर बाद उसने बस स्टैंड के सामने एक होटल में कमरा नंबर 403 लिया। जांच में सामने आया कि हर्ष ने रात का खाना भी आर्डर नहीं किया था। सुबह जब चेक आउट के दौरान कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो हर्ष फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास से 11 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हर्ष सोमवार को रोज की तरह घर से निकला था। दोपहर को जब हर्ष से फोन पर बात करनी चाही तो उसका फोन बंद था। रात को भी वह घर नहीं लौटा। सुबह पुलिस से घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा
अपना सफर यहीं तक का था। मेरा सपना था अपने 12 बच्चे हों और एक क्रिकेट टीम बनाऊं, जो अधूरा रह गया। कोई न बाबू किस्मत की बात होती है। अगले जन्म में सपना पूरा करेंगे। बाबू तेरे साथ बिताए गए पल सबसे बेहतर थे। अब मैं जान दे रहा हूं, तू कोई अच्छा लड़का देख के शादी कर लेना। भाई के बारे में कहा कि तेरे सिर पर सारी जिम्मेवारी छोड़ कर जा रहा हूं। आई लव यू भाई। सभी को छोड़ कर जा रहा हूं। मैं अच्छा भाई, बेटा और लवर नहीं बन पाया।
युवक ने होटल के कमरे में आत्महत्या की है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। - कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी