{"_id":"60c50a048ebc3e3808775d44","slug":"youth-commited-suicide-in-hisar-hisar-news-rtk6127226144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
हिसार। लॉकडाउन में काम नहीं मिलने से परेशान किसान कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय बलजीत ने शनिवार को हिसार-चिड़ौद के बीच कोटा-हिसार गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे हिसार के मिलकपुर गांव निवासी, हाल हिसार की किसान कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय बलजीत ने हिसार-चिड़ौद के बीच कोटा-हिसार गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद गाड़ी करीब 25 मिनट रुकी रही। मृतक बलजीत का घर भी पास ही था। स्थानीय निवासियों ने ही बलजीत की शनाख्त की। जीआरपी थाने में एसआई राधेश्याम ने बताया कि बजलीत राज मिस्त्री का काम करता था। लॉकडाउन के चलते काम नहीं मिलने पर वह मानसिक रूप से परेशान था। जिस कारण उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। पुलिस ने मृतक के भाई संजय व विजय के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
कैमरी फाटक के पास युवक ने की खुदकुशी
दूसरी तरफ शनिवार अलसुबह करीब 2:30 बजे गंगवा निवासी 30 वर्षीय सुनील ने भी कैमरी फाटक के पास हिसार-बीकानेर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। कैमरी फाटक पर ही गंगवा निवासी गेटमैन ने सुनील की शनाख्त की। उसके बाद मृतक सुनील के पिता अमित और भाई पवन को बुलाकर जीआरपी ने बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सुनील शराब का आदी था और शव के पास से शराब की एक बोतल मिली है। पुलिस ने शव के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए।