फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth arrested with knife from Dada Kala Pir Math

दादा काला पीर मठ से युवक काबू, चाकू बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with knife from Dada Kala Pir Math
नारनौंद। गांव कोथ कलां के दादा काला पीर मठ में शुक्रवार देर रात कुछ लोग हथियारों सहित घुस गए। मठ के कर्मचारियों व गनमैन ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी के पास चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं महंत ने आरोप लगाया है कुछ युवक उन पर हमला करने के लिए मठ में घुस आए थे।
विज्ञापन

मठ के महंत शुक्राई नाथ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे मठ परिसर में गलत इरादे से कुछ लोग घुस आए थे। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उनके सुरक्षाकर्मी अमित व मठ के कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे। युवक की पहचान कोथ कलां निवासी राममेहर के रूप में हुई है। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। बता दें कि दादा काला पीर मठ के महंत शुक्राई नाथ पर पिछले साल जुलाई में मठ में धूपबत्ती करने का काम करने वाले राजबीर उर्फ राजू ने जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हुई थी हिंसा
महंत शुक्राई नाथ को डेरा दादा काला पीर का गद्दीनशीन बनाने के विरोध में कोथ कलां में मार्च 2018 में हिंसा हुई थी। हिंसा के दौरान एक डीएसपी सहित 38 पुलिस कर्मचारी और ग्रामीण घायल हो गए थे। पुलिस ने 37 नामजद सहित डेढ़ सौ से अधिक पर मामला दर्ज किया था। दादा काला पीर मठ की गद्दी को लेकर मार्च 2018 में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने गद्दीनशीन महंत शुक्राई नाथ को सुरक्षा देने के लिए गनमैन तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा काला पीर मठ में देर रात चाकू लेकर घुसे युवक को गिरफ्तार कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed