फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth arrested with illegal weapon sent to jail

अवैध हथियार सहित दबोचा युवक भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal weapon sent to jail
हिसार। हिसार एवीटी स्टाफ ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले के संबंध में मंगलवार को आजाद नगर थाने में एएसआई रोहताश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। एएसआई रोहताश ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ भेरियां बस अड्डे पर गश्त पर थे। उस दौरान गांव भेरियां की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक तेज गति से वापस मुड़कर चलने लगा। टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भेरियां निवासी ललित उर्फ घन्हा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिस्तौल व कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed