फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man was murdered in Hisar after entering his house, he was stabbed with knife

Haryana: हिसार में घर में घुसकर युवक की हत्या, चाकू से वार कर दिया अंजाम; शराब के नशे में थे दोनों आरोपी

Wed, 13 Nov 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Nov 2024 11:26 AM IST
सार

मृतक की मां ने बताया कि पुनित और आशीष घर के अंदर जबदस्ती घुस गए और बोले की दीपक से बात करनी है। दोनों शराब के नशे में थे। पहले मेरे साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बेटा कमरे से बाहर आया।

विज्ञापन
young man was murdered in Hisar after entering his house, he was stabbed with knife
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के डोगरान मौहल्ला में देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर 28 वर्षीय दीपक तनेजा की चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक दीपक की मां के बयान पर मुलतानी चौक निवासी पुनील और आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


रसोई के अंदर से उठाया चाकू
डोगरान मौहल्ला में रहने वाली आशा ने बताया कि बेटा दीपक तनेजा पहले दिल्ली में काम करता था। हार्ट में दिक्कत होने के कारण वह कुछ समय पहले वापस घर आ गया। यहां आने के बाद कपड़े की दुकान पर काम करता था। उन्होंने बताया कि रोजाना बेटा रात को खाना खाने के बाद घुमने के लिए जाता, लेकिन मंगलवार रात को वह सो गया। रात करीब एक बजे मुलतानी चौक निवासी पुनित और आशीष घर आए और दरवाजा खटखटाने लगे।
विज्ञापन


आवाज सुनकर कमरे के अंदर से बाहर आई और दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही पुनित और आशीष घर के अंदर जबदस्ती घुस गए और बोले की दीपक से बात करनी है। दोनों शराब के नशे में थे। पहले मेरे साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बेटा कमरे से बाहर आया। पुनीत ने उसको पकड़ लिया और आशीष रसोई में गया और चाकू लेकर आया। उसके बाद दीपक के पेट में कई बार चाकू से हमला कर दिया। बाद में दोनों मौके से फरार हो गए। घायल हालत में बेटे को नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed