फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man showed his dead parents to his living parents In Hisar, took this step to make BC caste certificate

Hisar: युवक ने जिंदा माता-पिता को दिखाया मृत, बीसी जाति का सर्टिफिकेट बनाने के लिए उठाया यह कदम

Sat, 09 Sep 2023 02:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

हिसार के गांव मोहब्बतपुर निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी फैमिली आईडी में खुद को बेरोजगार बताया। जिसमें उसने अपनी माता गीता देवी व पिता केश राज को मृत बताया। प्रदीप ने बताया कि उसकी मां गीता देवी की हार्ट अटैक से मौत 6 अगस्त 2014 को मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Young man showed his dead parents to his living parents In Hisar, took this step to make BC caste certificate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार में सीएम मनोहर लाल के सामने जनसंवाद कार्यक्रम में फैमिली आईडी में भ्रष्टाचार के सवाल उठाए जाने के अगले ही दिन भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने फैमिली आईडी में अपने जिंदा माता- पिता को मृत दिखाने के मामले में आदमपुर के एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी के अलावा सीएससी संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये ता पूरा मामला
एडीसी कार्यालय के तहत काम करने वाले सीआरआईडी के खंड अधिकारी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मोहब्बतपुर निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी फैमिली आईडी में खुद को बेरोजगार बताया। अपनी वार्षिक आय 50 हजार रुपये बताई। पिछड़े वर्ग की नाई जाति से संबंध रखने वाले प्रदीप ने 25 जुलाई 2023 को अपना बीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरल हरियाणा पर ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन


जिसमें उसने अपनी माता गीता देवी व पिता केश राज को मृत बताया। प्रदीप ने बताया कि उसकी मां गीता देवी की हार्ट अटैक से मौत 6 अगस्त 2014 को मौत हो चुकी है। पिता केशराज की 17 जुलाई 2013 को हो चुकी है। एडीसी कार्यालय की टीम ने इसके सत्यापन के लिए गांव के सरपंच, पटवारी व चौकीदार से रिपोर्ट मांगी तो पता चला के रिटायर्ड टीचर केश राज व गीता देवी दोनों जिंदा हैं। दोनों आदमपुर मंडी में केनरा बैंक के पास वाले एरिया में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पता लगाया कि यह आवेदन सीएससी संचालक मांगेराम ने बनाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इससे पहले आदमपुर में ही महिला विनोद बाला ने बीसी जाति का सर्टिफिकेट बनाने के लिए फतेहाबाद में अपने जिंदा मां बाप को मृत दिखा दिया था। बता दें कि हरियाणा में फादरलैस व्यक्ति को सरकारी नौकरी में 5 अंकों की वरीयता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed