फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young Man Murdered in Hisar

Hisar: तेजधार हथियार से वार कर युवक की हत्या, दोस्त को फोन कर बुलाया तो मिला खून से लथपथ 

Sat, 11 Jun 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 12:24 PM IST
सार

सातरोड गांव के रहने वाले राहुल को देर रात उसके पड़ोसी दीपू ने फोन कर मछली मार्केट के पास बुलाया। जब राहुल वहां पहुंचा तो दीपू लहूलुहान हालत में मिला।

विज्ञापन
Young Man Murdered in Hisar
युवक की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

हिसार में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने सातरोड गांव के रहने वाले 25 वर्षीय दीपू पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में देर रात उसे सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चलने पर मृतक के परिजन रात को ही सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमला करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सातरोड गांव के रहने वाले युवक राहुल ने बताया कि देर रात को पड़ोस में रहने वाले दीपू का फोन आया। उसने कहा कि वह मछली मार्केट के पास एक अंडे की रेहड़ी के पास मिलेगा। राहुल का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर मछली मार्केट में पहुंचा लेकिन, वहां पर दीपू कहीं दिखाई नहीं दिया। उसकी तलाश करने लगा तो कुछ ही दूरी पर एक दाल मिल के पास वह लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। घायल हालत में उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल हमला किसने किया इस बारे में कुछ पता नहीं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed