{"_id":"5d5d9a558ebc3e6c332fd644","slug":"young-man-gives-physical-arrest-hisar-news-rtk5130788182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौज की भर्ती में दूसरे के स्थान पर फिजिकल देता युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौज की भर्ती में दूसरे के स्थान पर फिजिकल देता युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ में कांस्टेबल की भर्ती में दूसरे के स्थान पर फिजिकल देने पहुंचे बिठमड़ा निवासी पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पवन पहले 16 अगस्त को किसी अन्य अभ्यर्थी का फिजिकल देकर गया और 20 अगस्त को फिर से झज्जर के मातनहेल गांव निवासी मनोज का फिजिकल देने पहुंच गया, जिस दौरान पकड़ा गया। दोनों अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा मनोज ने दी है। सदर थाना पुलिस ने बीएसएफ कमांडेंट की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बीएसएफ के कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि सिरसा रोड स्थित बीएसएफ कैंप में 13 से 27 अगस्त तक अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल पद की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 16 अगस्त को बिठमड़ा गांव निवासी पवन कुमार भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। कंप्यूटर से बायोमीट्रिक हाजिरी के दौरान उसके अंगूठे का निशान और फोटो का मिलान नहीं हुआ। इस कारण नियमानुसार उसे वेरी सस्पेक्टेड की टिप्पणी के साथ भर्ती प्रक्रिया में आगे के लिए क्वालिफाई कर दिया गया और मुख्य भर्ती बोर्ड सीआरपीएफ जालंधर में सूचना दी गई। इसके बाद 20 अगस्त को पवन कुमार फिर से दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर फिजिकल देने के लिए पहुंच गया। वह झज्जर जिले के मातनहेल गांव निवासी मनोज कुमार के स्थान पर फिजिकल देने पहुंचा था। दौड़ के बाद जब कंप्यूटर पर बायोमीट्रिक हाजिरी की गई तो उसके अंगूठे का निशान और फोटो का मिलान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने डाटा बेस से मिलान किया तो पाया गया कि पवन कुमार 16 अगस्त को भी आया था।
भर्ती कराने का गिरोह होने का शक
शिकायतकर्ता कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि पवन कुमार से पूछताछ की गई तो उसने कुबूल किया कि वह मनोज कुमार का फिजिकल देने आया है और दोनों अभ्यर्थी का लिखित टेस्ट मनोज कुमार द्वारा दिया गया है। उन्होंने शिकायत में आशंका जताई कि भर्ती कराने के लिए कोई गिरोह काम कर रहा है और इस तरह के और भी केस सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
दो के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार
जांचकर्ता एसआई रमेश कुमार के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।